facebookmetapixel
Advertisement
अटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तरा​धिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझावTata Motors PV का Q1 मुनाफा 80% घटा, JLR की कमजोर बिक्री से प्रदर्शन पर पड़ा असरसौर ऊर्जा में भारत की रफ्तार तेज, पहली छमाही में 34 गीगावॉट क्षमता का इजाफा

Sun Pharma करेगी एंटीबे थेरेप्युटिक्स का अधिग्रहण

Advertisement

यह अधिग्रहण 7 मार्च, 2025 से पहले पूरा होने की उम्मीद है, जो ओनटारियो सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

Last Updated- January 16, 2025 | 10:51 PM IST
Sun Pharma Q4 Results

फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सन फार्मास्युटिकल ने ऐलान किया है कि उसकी सहायक कंपनी टारो फार्मास्युटिकल्स ने एंटीबे थेरेप्युटिक्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है। एंटीबे थेरेप्युटिक्स कनाडा के ओनटारियो की क्लीनिकल-चरण वाली बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है। यह अधिग्रहण 7 मार्च, 2025 से पहले पूरा होने की उम्मीद है, जो ओनटारियो सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

यह सौदा सन फार्मा के फार्मास्युटिकल और स्वास्थ्य सेवा पोर्टफोलियो का विस्तार करने की रणनीति का हिस्सा है, खास तौर पर दर्द और सूजन संबंधी उपचार क्षेत्र में। एंटीबे थेरेप्युटिक्स दर्द और सूजन को कम करने पर केंद्रित नई दवाओं के विकास में माहिर है। साल 2009 में स्थापित यह कंपनी वर्तमान में न्यायालय द्वारा नियुक्त ‘रिसीवरशिप’ के अधीन है और पिछले तीन साल से इसका कोई राजस्व नहीं है।

सन फार्मा ने कहा है कि यह अधिग्रहण नकद होगा। सौदा पूरा होने तक राशि का खुलासा नहीं किया जाएगा क्योंकि न्यायालय एंटीबे के विनिवेश की निगरानी कर रहा है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘यह सौदा पूरा होने के बाद सन फार्मा शेयर बाजार को इस विषय में अवगत कराएगी।’

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement