facebookmetapixel
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के प्रतीक बनें और उद्योग उत्कृष्टता अपनाएPadma Awards 2026: अ​भिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंदन, उदय कोटक समेत 131 को पद्म पुरस्कार दुनिया को शांति का संदेश दे रहा भारत, महिलाओं की भागीदारी को 2047 तक विकसित भारत की नींव: राष्ट्रपतिबच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित करने के लिए चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान जरूरी, लक्ष्य पूरे करने में होगा मददगार2026 में भारत की नजरें पांच अहम आर्थिक और वैश्विक घटनाओं पर टिकीं रहेंगीEditorial: बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत का गणराज्य और तेज आर्थिक सुधारों की राहडॉलर के दबदबे को चुनौती देती चीन की मुद्रा रणनीति, भारत के लिए छिपे हैं बड़े सबकपेंशन फंड को आधुनिक बनाने की पहल: NPS निवेश ढांचे में बदलाव की तैयारी, PFRDA ने बनाई समितिईंधन लागत पास-थ्रू और सुधारों से बदली तस्वीर, दशक भर बाद बिजली वितरण कंपनियां मुनाफे में लौटीं

Starbucks को खराब बिक्री और बहिष्कार के कारण 11 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान

स्टारबक्स के शेयर में 8.96 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो लगभग 11 अरब अमेरिकी डॉलर के नुकसान के बराबर है।

Last Updated- December 07, 2023 | 10:50 AM IST
Starbucks
Representative Image

सिएटल स्थित स्टारबक्स कॉर्पोरेशन (Starbucks) को खराब बिक्री और उसके उत्पादों का बहिष्कार किए जाने के बाद करीब 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ जिससे कंपनी का कुल मूल्य 9.4 प्रतिशत घट गया है।

स्टारबक्स के शेयर में 8.96 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो लगभग 11 अरब अमेरिकी डॉलर के नुकसान के बराबर है। स्टारबक्स वर्कर्स यूनाइटेड के एक ट्वीट के बाद कंपनी मुश्किल में आ गई थी और उसके उत्पादों का बहिष्कार शुरू हो गया।

श्रमिक संघ उसके कई बरिस्ता का प्रतिनिधित्व करता है और उन्होंने गाजा में जारी हिंसक संघर्ष में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। एक उद्योग विश्लेषक ने कहा, ‘‘ गाजा पट्टी पर इज़राइल की आक्रामकता के बीच जारी बहिष्कार से असंतोष की लहर कंपनी के भविष्य के लिए एक चुनौतीपूर्ण संकेत है।’’

स्टारबक्स के शेयर में लगातार 12 कारोबारी सत्रों में गिरावट आई है। 1992 में कंपनी के सार्वजनिक होने के बाद से कभी लगातार इतने दिन कंपनी के शेयर में गिरावट का सामना नहीं किया। शेयर वर्तमान में 115 अमेरिकी डॉलर के अपने वार्षिक उच्च स्तर से नीचे करीब 95.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : फरवरी में होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी, अ​धिकारियों को कम राजस्व मिलने की उम्मीद

कंपनी वैश्विक मुद्दों के बीच अपनी ब्रांड प्रतिष्ठा बनाए रखने की चुनौती का सामना कर रही है। विश्लेषकों के साथ हालिया बातचीत में स्टारबक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लक्ष्मण नरसिम्हन ने कहा था कि वह कंपनी के विविध चैनल व व्यापक आर्थिक चुनौतियों और बदलते उपभोक्ता व्यवहार के बावजूद ग्राहकों को जोड़ने की क्षमता के बारे में आशावादी बने हुए हैं।

मिस्र में स्टारबक्स ने कथित तौर पर बहिष्कार से आर्थिक रूप से प्रभावित होने के बाद नवंबर के अंत में कई कर्मचारियों को निकाल दिया क्योंकि वह खर्चों में कटौती करने को मजबूर है।

First Published - December 7, 2023 | 10:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट