facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

Mumbai High में हिस्सेदारी नहीं बेची जाएगी, विदेशी कंपनी ONGC को टेक्निकल सॉल्यूशन देगी

Advertisement

मुंबई हाई एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे नामांकन के आधार पर ONGC को दिया गया था और कंपनी के पास किसी भी नामांकित क्षेत्र में हिस्सेदारी बेचने का कोई अधिकार या शक्ति नहीं है

Last Updated- June 11, 2024 | 5:29 PM IST
Crude Oil

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ONGC अपने प्रमुख तेल एवं गैस क्षेत्र मुंबई हाई (Mumbai High) में किसी भी विदेशी कंपनी को कोई इक्विटी हिस्सेदारी नहीं देगी। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बीपी पीएलसी जैसे वैश्विक दिग्गजों से सिर्फ क्षेत्र से घटते उत्पादन को रोकने में मदद मांगी गई है।

अधिकारी ने कहा कि ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) इस तेल क्षेत्र की परिचालक बनी रहेगी और विदेशी कंपनी को बढ़े हुए उत्पादन से राजस्व का हिस्सा और उसके प्रयासों के लिए एक निश्चित शुल्क दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ONGC तकनीकी समाधान के कार्यान्वयन में सभी पूंजी और परिचालन व्यय वहन करेगी। सभी जोखिम ओएनजीसी उठाएगी, जबकि विदेशी भागीदार को विफलता होने पर भी निश्चित शुल्क मिलेगा।

Also read: Cooling Equipment: तेज गर्मी के बीच बढ़ा AC, फ्रिज का बाजार; इस साल बिके 1 करोड़ से ज्यादा एयर कंडीशनर

अधिकारी ने कहा कि मुंबई हाई एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे नामांकन के आधार पर ONGC को दिया गया था और कंपनी के पास किसी भी नामांकित क्षेत्र में हिस्सेदारी बेचने का कोई अधिकार या शक्ति नहीं है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 5:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement