facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

₹1,000 करोड़ का निवेश तमिलनाडु प्लांट में करेगी Samsung, नौकरियों के बनेंगे नए मौके

Advertisement

Samsung Investment in Tamil Nadu plant: रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एलान उस समय हुआ है जब कुछ महीने पहले सैमसंग के इसी प्लांट में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन हुए थे।

Last Updated- April 25, 2025 | 2:48 PM IST
Samsung IPO
सैमसंग की श्रीपेरंबदूर यूनिट में कर्मचारियों और मैनजमेंट के बीच कई बार टकराव देखने को मिला है। (File Image)

Samsung Investment in Tamil Nadu plant: दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदूर स्थित अपने प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एलान उस समय हुआ है जब कुछ महीने पहले सैमसंग के इसी प्लांट में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन हुए थे। फरवरी में एक सिट-इन प्रोटेस्ट हुआ था, जो छह महीनों में दूसरा सबसे बड़ा श्रमिक विवाद था।

सितंबर 2024 में भी सैमसंग की श्रीपेरुम्बुदूर यूनिट के सैकड़ों कर्मचारियों ने पांच हफ्तों तक सैलरी में बढ़ोतरी और यूनियन को मान्यता देने की मांग को लेकर हड़ताल की थी। उस हड़ताल के बाद कंपनी ने श्रमिकों की कई मांगों को मानने पर सहमति जताई थी।

Also Read: Stock Market Crash: इन 3 वजहों से बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक डाउन; निफ्टी 24,100 के नीचे; निवेशकों के ₹11 लाख करोड़ डूबे

तमिलनाडु के इंडस्ट्री एवं कॉमर्स मंत्री टीआरबी राजा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर इस निवेश की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “कंपनी का यह अतिरिक्त निवेश तमिलनाडु की श्रमिक शक्ति में उनके भरोसे को दर्शाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि सैमसंग इस फैसिलिटी में 100 अतिरिक्त नौकरियां भी पैदा करेगी।

श्रीपेरंबदूर यू​निट में हुआ था विरोध प्रदर्शन

श्रीपेरंबदूर इकाई में कर्मचारियों और मैनजमेंट के बीच कई बार टकराव देखने को मिला है, जिसमें कर्मचारियों ने कंपनी पर यूनियन-विरोधी रणनीति अपनाने का आरोप लगाया है। सैमसंग ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वह “सभी लागू कानूनों का अनुपालन करता है”। फरवरी में, गतिरोध तब और बढ़ गया जब फैक्ट्री कर्मचारियों ने कांचीपुरम जिले में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर जाने की धमकी दी।

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 2:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement