facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

Snapdeal: कंपनी मामलों के मंत्रालय ने स्नैपडील की जांच शुरू की, चीन से बताया जा रहा कनेक्शन

AceVector Group ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस स्नैपडील, हाल में सूचीबद्ध यूनिकॉमर्स और स्टेलरो जैसे ब्रांडों का परिचालन करता है।

Last Updated- August 14, 2024 | 10:16 PM IST
Snapdeal

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने कंपनी अ​धिनियम का क​थित अनुपालन न करने पर ऐसवेक्टर ग्रुप (AceVector Group) की जांच शुरू की है। ऐसवेक्टर ग्रुप ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस स्नैपडील, हाल में सूचीबद्ध यूनिकॉमर्स और स्टेलरो जैसे ब्रांडों का परिचालन करता है।

एमसीए की यह जांच उन करीब 700 कंपनियों की बड़ी जांच का हिस्सा बताई जा रही है जिन्हें चीनी कंपनियों से निवेश मिला है। ऐसवेक्टर लिमिटेड के अ​​धिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में इस घटनाक्रम की पु​ष्टि की है।

अ​धिकारी ने कहा, ‘ऐसवेक्टर लिमिटेड को मई 2024 में एमसीए से सूचना के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ। कंपनी ने जरूरी जानकारी पेश की है और कानून के अनुसार तथा प्रशासनिक मानकों के अनुरूप आगामी सवालों का जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसवेक्टर लिमिटेड में कोई चीनी निवेशक नहीं है।’

वर्ष 2007 में अपनी स्थापना के बाद से ऐसवेक्टर ने 10 राउंड में 1.5 अरब डॉलर की रकम जुटाई है। बाजार खुफिया प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार कंपनी के समर्थकों में सॉफ्टबैंक और नेक्सस वेंचर पार्टनर्स मुख्य रूप से शामिल हैं। वर्ष 2015 में, चीन की अलीबाबा ने स्नैपडील में 12.1 करोड़ डॉलर का निवेश किया था और 2021 में वह इस कंपनी से बाहर हो गई।

एमसीए ने ऐसवेक्टर के कारोबार, उसकी अधिकृत शेयर पूंजी और कामकाज से जुड़ी जानकारी मांगी है। खबरों के अनुसार कंपनी पंजीयक (आरओसी) ने वित्तीय विवरण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह जांच शुरू की थी।

वित्त वर्ष 2023 में स्नैपडील ने 282.2 करोड़ रुपये का कर-बाद समेकित नुकसान दर्ज किया था जो पूर्ववर्ती वर्ष के 510 करोड़ रुपये से कम था। इस बीच, कंपनी की कुल आय घटकर 388.1 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वित्त वर्ष 2022 में 563.5 करोड़ रुपये ​थी। कंपनी के सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स का हाल में आईपीओ आया था।

First Published - August 14, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट