facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्तावहिंदुस्तान यूनिलीवर को दोगुना मुनाफा, आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से मुनाफे पर सकारात्मक असरएआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालयविनिर्माण क्षमता बढ़ाएगा बजट, नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा: FM सीतारमण

Semicon India 2023: गुजरात सेमीकंडक्टर का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा – Vedanta चेयरमैन

Advertisement

सेमीकंडक्टर के लिए विश्व स्तरीय भागीदार के साथ साझेदारी की प्रक्रिया जारी: वेदांता चेयरमैन

Last Updated- July 28, 2023 | 3:52 PM IST
Vedanta

Semicon India 2023: भारतीय समूह वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Vedanta Chairman Anil Agarwal) ने भारत के लिए महत्वाकांक्षी सेमीकंडक्टर विनिर्माण योजनाओं (semiconductor manufacturing plant) की रूपरेखा का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि वैश्विक खनन कंपनी ने एक विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी भागीदार की पहचान की है और उसके साथ समझौता किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वेदांता सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जैसी प्रतिक्रिया हमें जापान, कोरिया, अमेरिका में मिली है… गुजरात के आसपास एक पारिस्थितकी तंत्र तैयार किया जाएगा और हमने इसके लिए 100 सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

ये भी पढ़ें : Semicon India 2023: देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उन्होंने ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ (Semicon India 2023) को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात सेमीकंडक्टर का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा और ‘‘भारत में सिलकॉन वैली बनाने के लिए यह सबसे उचित स्थान है।’’

वेदांता सेमीकंडक्टर एंड डिस्प्ले के वैश्विक प्रबंध निदेशक आकर्ष के हेब्बर ने कहा कि उनकी कंपनी सेमीकंडक्टर तथा डिस्प्ले फैब्स की संशोधित योजना के लिए सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार करेगी।

हेब्बर ने एक बयान में कहा, ‘‘अनुमति मिलने के तुरंत बाद निर्माण शुरू करेंगे और हमारे प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।’’

ये भी पढ़ें : यूएस चिपमेकर AMD भारत में 400 मिलियन डॉलर का करेगी निवेश, 3000 लोगों को देगी नौकरी

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 3:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement