facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

SAIL Q4 results: सेल का शुद्ध मुनाफा 3% कम हुआ, स्टील की कमजोर कीमतों से हुआ नुकसान

Advertisement

SAIL Q4 results: स्टील की कीमतें कमजोर रहने और लागत बढ़ने से कंपनी का मुनाफा घटा है। पिछली तिमाही में कंपनी की लागत करीब 2% बढ़कर 15,130 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- May 20, 2024 | 9:10 PM IST
Steel

सरकारी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के इस तिमाही में मुनाफे में गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा करीब 3% कम होकर 1126 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 1159 करोड़ रुपये था। स्टील की कीमतें कमजोर रहने और लागत बढ़ने से कंपनी का मुनाफा घटा है। पिछली तिमाही में कंपनी की लागत करीब 2% बढ़कर 15,130 करोड़ रुपये हो गई।

भारतीय स्टील कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बना हुआ है। चीन से सस्ते दामों पर तैयार स्टील उत्पादों के आयात बढ़ने से भारतीय कंपनियों को नुकसान हो रहा है। चीन अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने की कोशिश कर रहा है।

जिसकी वजह से वो कम दामों में स्टील बेच रहा है। इसके अलावा, स्टील बनाने के लिए जरूरी चीजों जैसे कोकिंग कोल और आयरन ओर की कीमतों में भी तेजी आई है, जिससे कंपनियों की लागत बढ़ गई है।

पिछले हफ्ते ही JSW जैसी दूसरी भारतीय कंपनी ने भी मुनाफे में गिरावट की जानकारी दी थी।

हालांकि, JSW और टाटा जैसी कंपनियां आने वाले समय में स्टील की मांग बढ़ने की उम्मीद कर रही हैं। भारत सरकार राष्ट्रीय चुनावों से पहले निर्माण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ज्यादा खर्च कर रही है, जिससे स्टील की मांग बढ़ने का अनुमान है। इस मांग को पूरा करने के लिए ये कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी विचार कर रही हैं।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement