facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट; इन्फोसिस 8% टूटादीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइए

RIL AGM: रिलायंस रिटेल ने ₹3.3 लाख करोड़ का रेवेन्यू किया दर्ज, अब सुपर ग्रोथ की ओर नजर

RIL AGM: रिलायंस रिटेल की एक्सेक्यूटिव डायरेकट ईशा अंबानी ने शुक्रवार को आयोजित रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं सालाना आम बैठक में यह जानकारी दी।

Last Updated- August 29, 2025 | 3:35 PM IST

RIL AGM 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) का वित्त वर्ष 2024-25 में टोटल रेवेन्यू सालाना आधार (YoY) पर 8 फीसदी बढ़कर 3,30,943 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एबिटा भी बढ़ा है। रिलायंस रिटेल की एक्सेक्यूटिव डायरेकट ईशा अंबानी ने शुक्रवार को आयोजित रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं सालाना आम बैठक में यह जानकारी दी।

ईशा अंबानी ने कहा, ”हमारी बेजोड़ डिजिटल क्षमता हमारे रिटेल बिज़नेस को तेजी से आगे बढ़ा रही है। वर्तमान में हमारे ऑनलाइन चैनल रिटेल रेवेन्यू में हाई सिंगल-डिजिट का योगदान देते हैं। अगले तीन वर्षों में यह बढ़कर 20% से अधिक हो जाएगा। हाइपरलोकल क्विक कॉमर्स में भी हम सबसे आगे हैं। हमारे पास देशभर में फैला स्टोर नेटवर्क, रणनीतिक रूप से स्थित डार्क स्टोर्स और उपभोक्ता डेटा की गहराई है। इससे हम अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में तेज और अधिक भरोसेमंद डिलीवरी देने में सक्षम हैं।”

उन्होंने कहा, ”हमारे रजिस्टर्ड ग्राहकों की संख्या 34.9 करोड़ तक पहुंच गई है। इसमें सालाना आधार पर 15% की वृद्धि हुई है। इस साल हमने लगभग 1.4 अरब ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए हैं। यह भारत की जनसंख्या के बराबर है। यह स्केल हमारी लाभकारी वृद्धि की क्षमता को और मजबूत करता है।”

Also Read | RIL 48th AGM: मुकेश अंबानी ने Jio IPO पर लगाई मुहर, 2026 में बाजार में देगा दस्तक; सब्सक्राइबर बेस 50 करोड़ के पार

ईशा ने कहा, ”इस साल, हमने 2,659 नए स्टोर खोले। इससे हमारे स्टोरों की कुल संख्या 19,340 हो गई। यह 7,000 से ज़्यादा कस्बों में 7.7 करोड़ वर्ग फुट में फैले हैं। स्टोर हमारे रिटेल रेवेन्यू की रीढ़ बने हुए हैं। इनका योगदान लगभग 70% है। यह हाई सिंगल डिजिट समान-से-समान लाभ के साथ-साथ सालाना 2,000-3,000 नए स्टोरों के निरंतर विस्तार के जरिये बढ़ता रहेगा।”

उन्होंने कहा, ”इस वर्ष का हमारा प्रदर्शन केवल स्केल नहीं, बल्कि हमारे बिजनेस मॉडल की मजबूती और लचीलापन भी दर्शाता है। वित्त वर्ष 2024-25 कंपनी का कुल रेवेन्यू 8 प्रतिशत बढ़कर 3,30,943 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA में 8.6% की बढ़ोतरी हुई और यह 25,094 करोड़ रुपये रहा।”

First Published - August 29, 2025 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट