facebookmetapixel
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंचीआनंद राठी का बड़ा खुलासा: पुणे के ग्राहक के डीमैट खाते से 13 करोड़ रुपये के शेयर की हुई चोरीAdani Group का विदर्भ में बड़ा दांव, कंपनी ने ₹70,000 करोड़ के निवेश का रखा लक्ष्यमहिंद्रा का नागपुर में मेगा दांव: ₹15,000 करोड़ के निवेश से बनेगी देश की सबसे बड़ी एकीकृत यूनिटनितिन गडकरी का विजन: 2027 तक ₹3.09 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगी देश की सड़कों की तस्वीरIndia-US Trade Deal: डीडीजीएस और सोयाबीन तेल पर शुल्क कटौती से बढ़ी घरेलू उद्योग की चिंता

Reliance Infra Share Price: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रमोटर्स करेंगे 1,100 करोड़ रुपये का निवेश, 7% उछले शेयर

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रवर्तक कंपनी राइजी इनफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड (Risee Infinity Private Limited) के माध्यम से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

Last Updated- September 20, 2024 | 1:20 PM IST
Anil Ambani
Anil Ambani's flagship firm, Reliance Infrastructure Ltd is set to receive Rs 1,100 crore equity infusion from the promoters. (File Photo)

Reliance Infra Share Price: अनिल अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को जल्द ही 1,100 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश मिलने वाला है। यह निवेश कंपनी के प्रमोटर्स द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, मुंबई की दो निवेश कंपनियां भी 1,910 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। कंपनी ने गुरुवार को इस संबंध में स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी।

6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

कंपनी की योजना के तहत, 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है, जिसमें 3,014 करोड़ रुपये तरजीही आवंटन के माध्यम से और 3,000 करोड़ रुपये संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने शेयरधारकों की मंजूरी लेने हेतु एक ‘पोस्टल बैलट’ जारी किया है, जिसमें पहले चरण में 240 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 12.56 करोड़ शेयर या परिवर्तनीय वारंट जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Reliance Infra 3,014 करोड़ रुपये जुटाएगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

Risee Infinity Private का 1,100 करोड़ रुपये का निवेश

इस योजना के तहत, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रवर्तक कंपनी राइजी इनफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड (Risee Infinity Private Limited) के माध्यम से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही, दो अन्य प्रमुख निवेशक—मुंबई स्थित फॉर्च्यून फाइनेंशियल एंड इक्विटीज सर्विसेज और फ्लोरिंट्री इनोवेशन एलएलपी—भी इस प्राथमिकता आधारित आवंटन में शामिल होंगे, जो कुल मिलाकर 1,910 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में तेजी

आज रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 12% की तेज बढ़त देखने को मिली, जिससे शेयर 320 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। दोपहर 12:30 बजे, कंपनी के शेयर 7.76 फीसदी तेजी के साथ 307.01 रुपये पर कारोबार करते दिखे। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 12,622 करोड़ रुपये है।

 

First Published - September 20, 2024 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट