facebookmetapixel
Advertisement
बैंक FD से अलग, 7% से ज्यादा रिटर्न का मौका, Money Market Funds की क्यो बढ़ रही है लोकप्रियताMeta के अलेक्जेडर वांग बोले: AI के लिए भरोसा, डाटा और कंप्यूटिंग क्षमता सबसे जरूरीउत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेशऑफिस स्पेस की मांग, FTA से तेज होगी रफ्तार; 50% तक पहुंच सकता है GCC का योगदान: रिपोर्टबड़े फ्लैट्स की दौड़! क्या अब फ्लैट बन गए हैं स्टेटस सिंबल, लग्जरी हाउसिंग में उफानसेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ डूबे; ये 3 कारण बने गिरावट की वजहTata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटरAI समिट में मुकेश अंबानी का एलान, 7 साल में ₹10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश; मोबाइल डेटा की तरह सस्ता होगा एआईAI समिट से PM मोदी का संदेश: एआई को खुला आसमान दें, भारत में सफल मॉडल दुनिया में कहीं भी चलेगागूगल CEO पिचाई ने AI डिवाइड से असमानता बढ़ने की चेतावनी दी, विशाखापट्टनम में AI हब का ऐलान

Reliance Industries ने अपनी फाइनेंशियल सर्विस इकाई को अलग किया, शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स ने डीमर्जर प्रस्ताव पर लगाई मुहर

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 11:12 AM IST
Reliance Industries - RIL

मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries ने मुख्य कंपनी से अपनी फाइनेंशियल सर्विस इकाई को अलग कर दिया है। कंपनी ने सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड क्रेडिटर्स के साथ-साथ शेयरहोल्डर्स ने डीमर्जर (demerger) के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

डीमर्जर के पख में लगभग 100 प्रतिशत वोट पड़े। इन मंजूरियों के बाद इकाई का नाम बदलकर Jio Financial Services कर दिया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर 2022 में फाइनेंशियल ईयर इकाई के डीमर्जर को मंजूरी दी थी। दिग्गज बैंकर केवी कामथ डीमर्ज की गई इकाई के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों को मूल कंपनी में रखे गए प्रत्येक एक शेयर के लिए डिमर्ज की गई इकाई का एक हिस्सा प्राप्त होगा।

Jio Financial Services कंस्यूमर्स और कारोबारियों को कर्ज देने के लिए पर्याप्त नियामक पूंजी लाने को लेकर Reliance Industries की वित्तीय सेवा शाखा की तरल संपत्ति (ट्रेजरी शेयरों सहित) का अधिग्रहण करेगी।

डिमर्जर के बाद, Jio Financial Services के शेयर BSE और NSE दोनों पर सूचीबद्ध होंगे। रिलायंस की फाइनेंशियल सर्विस इकाई ने वित्त वर्ष 2022-23 में 1,535.6 करोड़ रुपये का संयुक्त रेवेन्यू दर्ज किया था।

ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के अनुसार, Jio Financial Services का वैल्यूएशन 1.52 लाख करोड़ रुपये से अधिक होगा और यह भारत की पांचवीं सबसे बड़ी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी बन जाएगी।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement