facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

वैश्विक कारोबार का पुनर्गठन कर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज

Advertisement

वर्ष 2021 में आरआईएल ने ऑयल और रिफाइंड ईंधन (पेट्रोरसायन समेत) के कारोबार के लिए संयुक्त अरब अमीरात में कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Last Updated- October 25, 2024 | 10:05 PM IST
Reliance Industries - RIL

दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनिंग परिसर की परिचालक रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने कारोबारी कामकाज का पुनर्गठन कर रही है। योजना के जानकार दो सूत्रों ने कहा कि इसके तहत कंपनी अपनी दुबई में मौजूद क्रूड ऑयल ट्रेडिंग टीम को मुंबई वापस लाएगी।

एक सूत्र ने नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर बताया कि रूस से दीर्घावधि तेल आपूर्ति सुनिश्चित करने के बाद कच्चे तेल की ट्रेडिंग करने वाली टीम का स्थानांतरण किया जा रहा है। यह इस वर्ष के अंत तक हो जाएगा। रूसी आपूर्ति के बाद अब कंपनी की हाजिर तेल खरीदने की जरूरत कम हो गई है।

सूत्र ने कहा, ‘अब रिलायंस ने रूस के साथ कच्चे तेल के आयात समझौता कर लिया है। इसके अलावा कंपनी के पश्चिम एशिया के बड़े उत्पादकों के साथ कच्चे तेल के आयात के लगातार सौदे भी हैं। इसलिए वहां कर्मचारियों को रखने के लिए अतिरिक्त रकम खर्च करने की आवश्यकता नहीं है।’

रिलायंस ने रॉयटर्स द्वारा इस संबंध में भेजे गए ईमेल संदेश का जवाब नहीं दिया है। वर्ष 2021 में अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली आरआईएल ने ऑयल और रिफाइंड ईंधन (पेट्रोरसायन समेत) के कारोबार के लिए संयुक्त अरब अमीरात में कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। उसके एक साल बाद रिलायंस अपनी क्रूड ट्रेडिंग टीम को दुबई ले गई क्योंकि यह शहर रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद रूसी तेल के कारोबार का मुख्य केंद्र बन गया था।

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement