facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

रिलायंस-डिज्नी का विलय मंजूर

Advertisement

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 8.5 अरब डॉलर के सौदे को दी हरी झंडी

Last Updated- August 28, 2024 | 10:06 PM IST
Viacom18-Disney

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मनोरंजन इकाई वायकॉम18 और और वॉल्ट डिज्नी के भारतीय मीडिया कारोबार के विलय को भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) से हरी झंडी मिल गई है। सीसीआई ने आज सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों इकाइयों के बीच 8.5 अरब डॉलर के सौदे को मंजूरी दे दी गई है।

सीसीआई ने कहा, ‘प्रस्तावित विलय में रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायकॉम18 मीडिया, डिजिटल18 मीडिया, स्टार इंडिया और स्टार टेलिविजन प्रोडक्शन्स शामिल हैं। हालांकि, इन इकाइयों को कुछ स्वैच्छिक शर्तों का अनुपालन करना होगा।‘सीसीआई ने इन दोनों कंपनियों के बीच वास्तविक सौदे में किसी स्वैच्छिक बदलाव का जिक्र नहीं किया है। रिलायंस की वायकॉम18 ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और डिज्नी इंडिया ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विलय के इस प्रस्ताव को ऐसे समय में मंजूरी मिली है जब ठीक एक दिन पहले ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया अपने बीच 10 अरब डॉलर के विफल सौदे पर सभी विवादों का समाधान करने पर सहमत हो गए थे। इस वर्ष फरवरी में रिलायंस इंडस्ट्रीज की वायकॉम18 मीडिया और डिज्नी इंडिया की स्टार इंडिया ने अपने मीडिया कारोबार के विलय की घोषणा की थी।

इस विलय के बाद बनने वाली नई इकाई मनोरंजन खंड की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी, जिसके पास 120 चैनल होंगे। विलय की घोषणा के बाद फरवरी में एमके के विश्लेषकों की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि नई इकाई की मनोरंजन उद्योग में 40-45 प्रतिशत हिस्से में दखल हो जाएग। विलय समझौते के अनुसार रिलायंस इंड्स्ट्रीज लेन-देन के तहत 1.4 अरब डॉलर निवेश करेगी।

यह नई इकाई सोनी, नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और ज़ी को टक्कर देगी। इस विलय के जरिये स्टार इंडिया एक संयुक्त उद्यम होगा, जिसमें रिलायंस वायकॉम18 और डिज्नी का साझा नियंत्रण होगा। इस सौदे की शर्त के तहत एक न्यायालय मंजूर योजना के माध्यम से वायकॉम 18 का मीडिया परिचालन का स्टार इंडिया के साथ विलय हो जाएगा।

संयुक्त इकाई में रिलायंस और इसकी सहायक इकाइयों (वायकॉम18) की 63.16 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जिसमें दो स्ट्रीमिंग सेवाएं भी होंगी। वॉल्ट डिज्नी के पास बाकी बची 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। संयुक्त उद्यम के पास भारत में डिज्नी के फिल्म एवं प्रोडक्शन के वितरण का अधिकार भी रहेगा। एमके के विश्लेषकों की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त उद्यम के पास डिज्नी की 30,000 से अधिक सामग्री का लाइसेंस होगा।

पूर्व में सीसीआई ने इस विलय को लेकर आगाह किया था। सीसीआई ने इस बात की आशंका जताई थी कि नई इकाई का क्रिकेट प्रसारण अधिकारों पर अत्यधिक नियंत्रण हो जाएगा, जिससे विज्ञापनदाताओं पर बेजा असर होगा। सीसीआई ने दोनों कंपनियों से विलय के संबंध में लगभग 100 सवाल भी पूछे थे। रिलायंस और डिज्नी ने अपनी तरफ से कुछ क्षेत्रीय चैनल बेचने और विज्ञापन दरें दो साल तक स्थिर रखने जैसे वादे किए थे।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement