facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: ONGC, Coal India से लेकर Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्तावहिंदुस्तान यूनिलीवर को दोगुना मुनाफा, आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से मुनाफे पर सकारात्मक असरएआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालय

Reliance ने Brookfield के साथ की डील, रिन्युएबल एनर्जी के सेक्टर में करेंगे मिलकर काम

Advertisement

ब्रुकफील्ड प्रत्यक्ष पूंजी निवेश के रास्ते तलाशने में रिलायंस की मदद करेगा और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में इकाई स्थापित करने को लेकर मूल्यांकन करेगा।

Last Updated- August 01, 2023 | 2:07 PM IST
Reliance Industries - RIL

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने मंगलवार को कहा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में नवीकरणीय ऊर्जा व शून्य-कार्बनीकरण उपकरण बनाने के लिए कारखाने स्थापित करने के अवसर तलाशने के लिए ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट (Brookfield Asset Management) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ब्रुकफील्ड प्रत्यक्ष पूंजी निवेश के रास्ते तलाशने में रिलायंस की मदद करेगा और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में इकाई स्थापित करने को लेकर मूल्यांकन करेगा।

बयान में कहा गया कि रिलायंस और ब्रुकफील्ड के बीच हुए एमओयू का ‘‘मकसद पीवी मॉड्यूल, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी भंडारण व पवन ऊर्जा घटकों जैसे स्वच्छ ऊर्जा उपकरणों का स्थानीय स्तर पर उत्पादन करना है।’’

ये भी पढ़ें : Foxconn की फर्म FII ने खारिज किया दावा, कहा- भारत में कंपोनेंट प्लांट बनाने पर कोई समझौता नहीं: रिपोर्ट

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 2:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement