facebookmetapixel
Advertisement
एक महीने में 9.6% चढ़ा सोना: क्या इस समय निवेश करना सही या इंतजार करना होगा बेहतर?भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, $729.328 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम किए आसान, MSME के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजारचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातें

कैम्पा के साथ यूएई पहुंची रिलायंस कंज्यूमर 

Advertisement

कैम्पा कोला को संयुक्त अरब अमीरात में क्षेत्र की अग्रणी एफऐंडबी कंपनी एग्थिया ग्रुप के साथ मिलकर पेश किया गया है। 

Last Updated- February 18, 2025 | 10:28 PM IST
Reliance

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (आरसीपी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कैम्पा को औपचारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने एफऐंडबी (फूड ऐंड बेवरिज) इवेंट गलफूड में कैम्पा को पेश किया। कैम्पा कोला को संयुक्त अरब अमीरात में क्षेत्र की अग्रणी एफऐंडबी कंपनी एग्थिया ग्रुप के साथ मिलकर पेश किया गया है। 

कंपनी ने एक विज्ञ​प्ति में कहा, ‘वर्ष 2022 में कैम्पा कोला के अ​धिग्रहण करने और 2023 में इसे भारत में पुन: पेश किए जाने के बाद से रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पुराने ब्रांड का कायाकल्प करने में सफल रही है।’ कैम्पा के पोर्टफोलियो में शुरू में कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज तथा कोला जीरो शामिल होंगे।  

कंपनी के सीओओ केतन मोदी ने कहा, ‘हम कैम्पा के साथ यूएई के बाजार में उतरने से उत्साहित हैं। यह एक ऐसा पुराना और मशहूर ब्रांड है जिसने 50 साल से भी ज्यादा का सफर तय किया है। हम लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं और इस क्षेत्र में तेज विकास की बहुत संभावना देख रहे हैं। हमारे पास ग्राहकों को किफायती कीमतों पर नवीनतम और वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पाद मुहैया कराने का ट्रैक रिकॉर्ड है। हम पूरे यूएई में उपभोक्ताओं के लिए पेय पदार्थ से जुड़े अनुभव को खास बनाने के लिए अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करके उत्साहित हैं।’

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए एग्थिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन स्मिथ ने कहा कि कंपनी कैम्पा कोला को संयुक्त अरब अमीरात में लाकर उत्साहित है। 

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement