facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

REC Q1 Results: जून तिमाही का मुनाफा 16.57 प्रतिशत बढ़कर 3,460.19 करोड़ रुपये पर

कंपनी का खर्च जून तिमाही में बढ़कर 8,743.22 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,386.99 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 27, 2024 | 5:20 PM IST
power

सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 16.57 प्रतिशत बढ़कर 3,460.19 करोड़ रुपये रहा। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,968.05 करोड़ रुपये रहा था।

बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली आरईसी लि. ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 13,092.44 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,108.16 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च जून तिमाही में बढ़कर 8,743.22 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,386.99 करोड़ रुपये था।

निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 3.50 रुपये का अंतरिम लाभांश की भी मंजूरी दी है।

First Published - July 27, 2024 | 5:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट