रियल एस्टेट

मुंबई में मात्र 1820 वर्गमीटर ज़मीन की कीमत सुनकर चौंक जाएगें आप

मुंबई शहर में ज़मीन का एक टुकड़ा, जो 1820 वर्गमीटर का है, का सौदा हुआ। इस प्लॉट का सौदा देश की जानी-मानी इंफ्रा कंपनी ने किया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 10, 2024 | 7:33 PM IST

शापूरजी पालोनजी समूह की इकाई शापूरजी पालोनजी ग्वालियर प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के जुहू इलाके में 455 करोड़ रुपये में 1,820 वर्ग मीटर जमीन बेची है। संपत्ति सलाहकार स्कवायर यार्ड्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्क्वायर यार्ड्स ने बयान में कहा, “अग्रवाल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के जुहू इलाके में 455 करोड़ रुपये मूल्य का एक भूखंड खरीदा है।” यह भूखंड शापूरजी पालोनजी ग्वालियर प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा गया है।

शापूरजी पालोनजी समूह निर्माण और इंजीनियरिंग, बुनियादी ढांचा, रियल एस्टेट, ऊर्जा और कपड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। पंजीकरण दस्तावेज़ के अनुसार, भूमि का यह टुकड़ा लगभग 1,819.90 वर्ग मीटर (19,589.22 वर्ग फुट) क्षेत्र में फैला हुआ है।

First Published : December 10, 2024 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)