facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

राजीव चंद्रशेखर ने किया ऐलान, असम को जल्द मिलेगा चिप पैकेजिंग प्लांट 

Advertisement

पिछले साल दिसंबर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य में सेमीकंडक्टर इकाई के लिए Tata Group की निवेश योजनाओं का खुलासा किया था।

Last Updated- February 15, 2024 | 10:15 PM IST
rajeev chandrasekhar

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज असम में 25,000 करोड़ रुपये की लागत वाले सेमीकंडक्टर पैकेजिंग संयंत्र का ऐलान किया और कहा कि टाटा का प्रस्ताव विचाराधीन है।

उन्होंने कहा ‘मैं आज आपके साथ यह बात साझा करना चाहता हूं कि असम को जल्द ही 25,000 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर पैकेजिंग संयंत्र मिलने वाला है। यह टाटा का प्रस्ताव है, जिसका आकलन किया जाना है।’ 

चंद्रशेखर गुवाहाटी में डिजिटल इंडिया फ्यूचर स्किल्स समिट को संबोधित कर रहे थे। पिछले साल दिसंबर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य में सेमीकंडक्टर इकाई के लिए टाटा समूह की निवेश योजनाओं का खुलासा किया था।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा था, ‘टाटा ग्रुप ने 40,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ असम में सेमीकंडक्टर प्रोसेसिंग संयंत्र के लिए आवेदन किया है। इससे बड़ा बदलाव होगा।’ निवेश की यह घोषणा पिछले साल अगस्त में राज्य के मंत्रिमंडल द्वारा सेमीकंडक्टर नीति को मंजूरी देने के बाद की गई थी।

चंद्रशेखर ने गुवाहाटी में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड आईटी (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से आयोजित डिजिटल इंडिया फ्यूचर स्किल समिट के पहले संस्करण में अपने संबोधन के दौरान यह घोषणा की।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस शिखर सम्मेलन में एनआईईएलआईटी और इंटेल, एचसीएल, माइक्रोसॉफ्ट, किंडराइल, आईआईएम रायपुर, आईआईटीएम ग्वालियर, विप्रो और अन्य कंपनियों के बीच 20 से अधिक रणनीतिक सहयोग होंगे।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement