facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

Rail Vikas Nigam की शेयर बिक्री को मिली अच्छी प्रतिक्रिया: DIPAM सचिव

Advertisement

इस हिस्सेदारी बिक्री के साथ सरकार की आरवीएनएल में हिस्सेदारी 78.20 प्रतिशत से घटकर 72.84 प्रतिशत पर आ जाएगी।

Last Updated- July 29, 2023 | 2:12 PM IST
Indian Railways

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) की शेयर बिक्री पेशकश को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

दो दिन की बिक्री पेशकश शुक्रवार को बंद हो गई। इस दौरान सरकार ने 11.17 करोड़ शेयरों की बिक्री की जो रेल उपक्रम आरवीएनएल में 5.36 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इसके लिये 119 रुपये प्रति शेयर का आरक्षित मूल्य तय किया गया था।

पेशकश में अधिक बोली आने पर 4.08 करोड़ अतिरिक्त शेयर यानी 1.96 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी रखा गया था। पांडेय ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा, ‘‘आरवीएनएल बिक्री पेशकश को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसके साथ ही आरवीएनएल अब न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी (एमपीएस) को पूरा करने वाली कंपनी बन गयी है।’’

ये भी पढ़ें : Siemens ltd और RVNL करेंगी Mumbai Metro के लिए काम, जानें प्रोजेक्ट के बारें में

इस हिस्सेदारी बिक्री के साथ सरकार की आरवीएनएल में हिस्सेदारी 78.20 प्रतिशत से घटकर 72.84 प्रतिशत पर आ जाएगी। इससे पहले, बिक्री पेशकश को पहले दिन बृहस्पतिवार को 2.73 गुना अभिदान मिला।

संस्थागत निवेशकों ने लगभग 2,000 करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं। कंपनी का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 4.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 120.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

RVNL का गठन जनवरी, 2003 में रेल मंत्रालय के पूर्ण स्वामित्व वाली सार्वजनिक इकाई के तौर पर किया गया। इसके जरिये रेलवे की ढांचागत विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन और उनके लिए वित्त जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार चालू वित्त वर्ष में विनिवेश के जरिये अब तक 4,235 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इसमें 4,185 करोड़ रुपये कोल इंडिया में शेयर बिक्री से जुटाये गये हैं। चालू वित्त वर्ष में विनिवेश के जरिये 51,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement
First Published - July 29, 2023 | 2:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement