facebookmetapixel
Advertisement
Technocraft Ventures IPO Listing: शेयर 34% प्रीमियम पर लिस्ट, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्ते

Quick commerce: स्पेंसर्स रिटेल की क्विक कॉमर्स में एंट्री, 30 मिनट डिलीवरी से कारोबार बढ़ाने की योजना

Advertisement

जिफी के जरिये क्विक कॉमर्स के मैदान में आई स्पेंसर्स रिटेल

Last Updated- January 16, 2025 | 10:41 PM IST
quick commerce

आरपी संजीव गोयनका समूह (आरपीएसजी) की स्पेंसर्स रिटेल ने गुरुवार को क्विक कॉमर्स में उतरने की घोषणा की है। कंपनी उपभोक्ता खर्च में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के उद्देश्य से इस खंड में उतरी है। स्पेंसर्स के चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा कि क्विक डिलिवरी जिफी के जिम्मे होगी और आने वाली तिमाहियों में यह कारोबार की वृद्धि का मुख्य कारक होगी। उन्होंने कहा, ‘हम इस तिमाही के अंत तक कोलकाता से शुरुआत कर रहे हैं और फिर हम उत्तर प्रदेश भी जाएंगे।’

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नुकसान वाले क्षेत्रों से बाहर निकलने के बाद फिलहाल स्पेंसर्स के पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 89 स्टोर हैं। आरपीएसजी की खुदरा कंपनी इन स्टोर के जरिये 30 मिनट में डिलीवरी की योजना बना रही है। गोयनका ने स्पष्ट किया कि स्टोर में पर्याप्त मांग थी लेकिन पूरी नहीं हो पा रही थी। इस पर अतिरिक्त पूंजीगत व्यय नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे कारोबार बढ़ेगा तब हम फैसला करेंगे कि ग्राहकों के लिए और अधिक स्टोर खोलने चाहिए या सिर्फ डार्क स्टोर बढ़ाने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि ऑनलाइन क्षेत्र में दमदार वृद्धि आने वाली है क्योंकि बाजार में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा, ‘खासकर शहरी इलाकों में लोग ई-कॉमर्स से क्विक कॉमर्स की ओर बढ़ रहे हैं।’

गुरुवार को स्पेंसर्स ने तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश किए। कंपनी का वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में समेकित आधार पर शुद्ध घाटा कम होकर 47.34 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 51.20 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। परिचालन से समेकित राजस्व चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 516.97 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की अवधि से 20.95 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement