facebookmetapixel
Advertisement
कृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपयेजापानी निवेशकों के सामने पिच करेंगे भारतीय स्टार्टअप, गोयल ने ‘शार्क टैंक’ जैसी पहल का दिया सुझावईरान ने 45 जहाज किए ब्लैकलिस्ट, भारतीय रिफाइनरों ने ऐसे जहाजों से दूरी बनाने की तैयारी की

Snacks को बढ़ावा दे रहा Quick Commerce : मोंडलीज

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार 39 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन स्नैक्स खरीदते हैं जबकि बाकी लोग दुकानों को प्राथमिकता देते हैं।

Last Updated- May 18, 2025 | 10:08 PM IST
Biscuits

भारत में खर्च कर सकने वाले उपभोक्ताओं में इस बात की ज्यादा संभावना है कि वे स्नैक्स से संबंधित अपनी आदतों के साथ प्रयोग करेंगे और क्विक कॉमर्स की कंपनियां इसे बढ़ावा दे रही हैं। मोंडलीज इंडिया ने यह जानकारी दी है।

मोंडलीज इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) नितिन सैनी ने अपनी रिपोर्ट ‘स्नैकिंग का हिस्सा : भारत 2024’ के बारे में बात करते हुए बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘क्विक कॉमर्स पर मौजूद लोगों में प्रयोग करने की अधिक इच्छा होती है, क्योंकि उनके पास खर्च करने योग्य ज्यादा राशि होती है। उपभोक्ता या खरीदार के नजरिये से वहां स्वाभाविक आकर्षण रहता है।’

उन्होंने कहा, ‘बड़े महानगरों और शहरों में क्विक कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है। यह उपभोक्ताओं को स्वाभाविक रूप से अधिक विविधता के लिए प्रोत्साहित कर रहा है और ये दोनों कारक मिलकर देश में स्नैक्स को बढ़ावा दे रहे हैं।’ 

रिपोर्ट के अनुसार 39 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन स्नैक्स खरीदते हैं जबकि बाकी लोग दुकानों को प्राथमिकता देते हैं। पिछले साल ऑनलाइन स्नैक्स खरीदने वाले उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत थी। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उपभोक्ता प्रतिदिन 2.74 स्नैक्स खाते हैं जिनमें से 99 प्रतिशत कम से कम एक स्नैक खाते हैं, 80 प्रतिशत दो और 78 प्रतिशत बड़े के बजाय छोटे खाने को प्राथमिकता देते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार उपभोक्ता ऐसे स्नैक्स पसंद करते हैं जिनसे कुछ पुरानापन जुड़ा हो। उनमें से 89 प्रतिशत ऐसे स्नैक्स पसंद करते हैं जो घर की बचपन की यादें ताजा करते हैं। रिपोर्ट में पाया गया कि 83 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ता सुपरमार्केट और हाइपरमार्केट में घूमना पसंद करते हैं। यह सर्वेक्षण पिछले साल 10 से 22 अक्टूबर के बीच मोंडलीज इंडिया की ओर से द हैरिस पोल ने ऑनलाइन किया था। इसमें 18 वर्ष और इससे ज्यादा आयु वाले 503 लोगों ने हिस्सा लिया था।

Lumax Autotech Technologies को लेकर बड़ी खबर, IAC India को खरीद रही है कंपनी

अगले 20 वर्षों तक टॉप बाजार बना रहेगा भारत- विकास खेमानी

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement