facebookmetapixel
Advertisement
Quick Commerce की जंग अब कूपन की नहीं, गोदाम और सप्लाई चेन की हैCJP प्रदर्शन के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, DMRC ने जारी की लिस्टStock Market Today: GIFT Nifty 160 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट; 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेलपेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, आज कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसलाSonam Wangchuk Hunger Strike: सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशनCrude oil price: तेल सप्लाई की चिंता से कच्चा तेल मई के बाद पहली बार 100 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Flipkart की फूड डिलीवरी एंट्री, Swiggy का बड़ा फैसला, Hindalco का मेगा निवेश… आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामने

अंबुजा के रुड़की संयंत्र में उत्पादन शुरू हुआ

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:41 PM IST


अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (एसीएल) के रुड़की स्थित 10 लाख टन क्षमता वाले सीमेंट संयंत्र में उत्पादन कार्य शुरू हो चुका है। छह हजार करोड़ रुपये सालाना बिक्री वाली इस कंपनी ने 145 करोड़ रुपये की लागत से इस संयंत्र को लगाया है। कंपनी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।


इस संयंत्र में अभी प्रतिदिन 40 हजार सीमेंट की बोरियों का उत्पादन हो रहा है। कंपनी सूत्रों का मानना है कि एक महीने के भीतर ही कंपनी अपनी पूरी क्षमता के साथ उत्पादन कार्य कर पाएगी। फिलहाल संयंत्र अपनी पूरी क्षमता के 75 प्रतिशत के बराबर ही काम कर रहा है। 50 एकड़ क्षेत्र पर बना यह संयंत्र पोर्टलैंड पोजोलोनो सीमेंट (पीपीसी) का उत्पादन कर रहा है। यह उत्तराखंड में पहला सीमेंट संयंत्र है।


कंपनी के अधिकारी का कहना है, ‘रुड़की में इस संयंत्र को लगाने के पीछे हमारा मकसद उत्तराखंड और इसके आसपास के राज्यों, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अपने कारोबार को बढ़ाना है। एसीएल के रुड़की संयंत्र के अलावा पश्चिमी बंगाल में फरक्का संयंत्र भी अपने अंतिम चरण में है। राजस्थान में राब्रियावास के सीमेंट संयंत्र की क्लिंकरिंग क्षमता 16 लाख टन से बढ़ा कर 20 लाख टन कर दी गई है।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement