facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

ओएनजीसी 6,000 प्रशिक्षुओं को भर्ती करने की तैयारी में

Advertisement

‘हम रिग्स और प्लेटफॉर्म पर तकनीकी कामों को आउटसोर्स करने की योजना बना रहे हैं। हम संचालन के इन क्षेत्रों में इंटर्न को प्रशिक्षित करने और उन्हें प्रमाणित करने की योजना बना रहे

Last Updated- February 20, 2025 | 10:46 PM IST
jobs

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के निदेशक (रणनीति और कॉर्पोरेट मामले) अरुणांशु सरकार ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी अपतटीय रिग्स और ड्रिलिंग प्लेटफार्मों पर प्रमुख तकनीकी पदों पर कर्मचारियों को आउटसोर्स करने की योजना बना रही है और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत चुने गए मान्यता प्राप्त प्रशिक्षुओं को इसमें शामिल किया जाएगा।

बहरहाल सरकार ने कहा कि अन्वेषण और उत्पादन दिग्गज कंपनी को अभी तक 6,000 इंटर्नशिप पदों को भरने के लिए पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। सरकार ने कहा, ‘हम रिग्स और प्लेटफॉर्म पर तकनीकी कामों को आउटसोर्स करने की योजना बना रहे हैं। हम संचालन के इन क्षेत्रों में इंटर्न को प्रशिक्षित करने और उन्हें प्रमाणित करने की योजना बना रहे हैं। हम परिचालन और रखरखाव (ओऐंडएम) कंपनियों से उन्हें भर्ती करने को कहेंगे और उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा।’

यह कदम इस सेक्टर में कंपनी के कौशल विस्तार के लक्ष्य का भी हिस्सा है। सरकार ने कहा, ‘हम ओऐंडएम कॉन्ट्रैक्टरों के माध्मय से तटीय व अपतटीय परियोजनाओं में इंटर्न से काम लेंगे। इस समय कॉन्ट्रेक्टरों द्वारा भेजे जाने वाले कर्मियों की गुणवत्ता बहुत कम है। अक्सर वे कम प्रशिक्षित होते हैं और उन्हें कोई अनुभव नहीं होता है। हमारी इस पहल से संयंत्रों में सुरक्षा बढ़ेगी, क्योंकि इंटर्न को एक खास भूमिका के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।’

सरकार ने यह भी कहा कि ओएनजीसी ने गुजरात के मेहसाणा में नंदसन समूह के गैदरिंग स्टेशन पर ग्रीन हाइड्रोजन प्रायोगिक परियोजना पूरी कर ली है। कंपनी ने तेल व गैस के कुओं से मिले इलेक्ट्रोसाइकल वेस्टवाटर से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन शुरू कर दिया है।
ओएनजीसी ने बेंगलूरु में एक और प्रायोगिक परियोजना से 40 से 50 किलो हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य रखा है। आंध्र प्रदेश में टाटीपाका रिफाइनरी और कर्नाटक

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement