facebookmetapixel
Advertisement
Advit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायल

40 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में उड़ान, IPO से पहले मूल्यांकन को मिलेगा दम

Advertisement

कंपनी रकम जुटाने के लिए अपने मौजूदा और नए निवेशकों से कर रही बात

Last Updated- September 24, 2023 | 9:31 PM IST
Amazon, Flipkart की सेल आईं, फिजूलखर्ची से कैसे बचेंगे भाई, Amazon, Flipkart sales have arrived, how will you avoid wasteful expenditure?

देश की सबसे बड़ी बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान रकम जुटाने के लिए अपने मौजूदा और नए निवेशकों से बातचीत कर रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी 35 से 40 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी नई इ​क्विटी पूंजी के साथ-साथ ऋण (परिवर्तनीय नोट्स) को इ​क्विटी में बदलने की भी योजना बना रही है। दिलचस्पी लेने वाले मौजूदा निवेशकों में लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स, एमऐंडजी एवं अन्य शामिल हैं।

मामले से जुड़े एक व्य​क्ति ने कहा, ‘निवेशकों के साथ बातचीत जारी है और अगले कुछ सप्ताह में सौदा पूरा होने की उम्मीद है।’ उन्होंने कहा, ‘कंपनी का नया मूल्यांकन बातचीत पर निर्भर करेगा और सौदे पर हस्ताक्षर होने के बाद उस पर निर्णय लिया जाएगा।’ उड़ान के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी से इनकार किया।

पिछले साल उड़ान ने शेयरधारकों एवं बॉन्डधारकों से परिवर्तनीय नोट्स एवं डेट में 35 करोड़ डॉलर जुटाए थे और मूल्यांकन में कोई बदलाव नहीं किया था। जनवरी 2021 में मौजूदा एवं नए निवेशकों से 28.9 करोड़ डॉलर के इ​क्विटी निवेश दौर में उड़ान का मूल्यांकन 3.1 अरब डॉलर रहा था।

सूत्रों ने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में कंपनियों को रकम जुटाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है और बड़ा निवेश शायद ही दिखता है। ऐसे में ताजा निवेश दौर के तहत रकम जुटने से उड़ान के बहीखाते को मजबूती मिलेगी और उसकी आईपीओ योजना को सहारा मिलेगा। कंपनी को अपनी मजबूत वृद्धि रफ्तार भी बरकरार रखने में मदद मिलेगी। पिछले साल उड़ान 10,000 करोड़ रुपये की आय के साथ बी2बी

ई-कॉमर्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बनी रही थी। मीडिया प्लेटफॉर्म एनट्रैकर के अनुसार कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2022 में 66.8 फीसदी बढ़कर 9,900 करोड़ रुपये हो गई थी जो इससे एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2021 में 5,934 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनी की आय में छह गुना वृद्धि दर्ज की गई थी जबकि घाटा 22.1 फीसदी बढ़कर 3,030 करोड़ रुपये हो गया था।

लाभप्रदता पर ध्यान दे रही कंपनी ने लागत में कटौती करने और परिचालन कुशलता बढ़ाने के लिए हाल में कई कदम उठाए हैं। कंपनी ने अपनी कारोबारी इकाइयों में संगठनात्मक बदलाव भी किए हैं जिसके तहत कारोबार को दो भागों- आवश्यक एवं विवेकाधीन और तकनीकी श्रेणियों में बांटा गया है।

पिछली चार तिमाहियों के दौरान उड़ान की परिचालन आय में 45 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि एबिटा खर्च घटकर करीब 50 फीसदी रह गया है। फिलहाल देश भर में उसके पास 10 लाख से अ​धिक दुकानदार सक्रिय ग्राहक के तौर पर मौजूद हैं।

उड़ान बी2बी ई-कॉमर्स क्षेत्र में एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और रिलायंस जियोमार्ट जैसी प्रतिस्पर्धियों का सामना करती है। अवेंडस कैपिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार यह बाजार 2027 तक 45 फीसदी सीएजीआर के साथ 125 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement