facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

PM-Surya Ghar scheme: सरकार ने पीएम-सूर्य घर योजना के तहत डिस्कॉम को प्रोत्साहन के लिए गाइंडलाइन जारी किए

एमएनआरई ने कहा कि इस योजना का परिव्यय 75,021 करोड़ रुपये है और इसे वित्त वर्ष 2026-27 तक लागू किया जाएगा।

Last Updated- July 22, 2024 | 7:09 PM IST
Vikram Solar Share

PM-Surya Ghar scheme: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत डिस्कॉम को 4,950 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन देने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि डिस्कॉम को प्रोत्साहन देने के मानदंडों में बेसलाइन स्तर के अलावा अतिरिक्त ग्रिड की स्थापना – जुड़ी हुई रूफटॉप सौर क्षमता शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘पीएम सूर्यघर के तहत डिस्कॉम को 4,950 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रोत्साहन के प्रभावी वितरण के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।’’ एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियां) को प्रोत्साहन के कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश पिछले सप्ताह 18 जुलाई को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने अधिसूचित किए थे।

Also read: भारत अब दुनिया के टॉप 25 डिफेंस एक्सपोर्टर में शामिल: Economic survey 2023-24

एमएनआरई ने कहा कि इस योजना का परिव्यय 75,021 करोड़ रुपये है और इसे वित्त वर्ष 2026-27 तक लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत, डिस्कॉम को राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों (एसआईए) के रूप में नामित किया गया है।

First Published - July 22, 2024 | 7:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट