facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Paytm-Byju’s Crisis: Paytm से जुड़े मुद्दों पर हो सकता है विचार-विमर्श, Byju’s खातों की भी FRRB कर रहा है जांच

Advertisement

FRRB इस समय कथित प्रशासन संबंधी चिंताओं को लेकर बायजू (Byju's) के अकाउंट का भी रिव्यू कर रहा है, जिसकी प्रक्रिया अच्छी तरह से हो रही है।

Last Updated- February 26, 2024 | 11:39 AM IST
Paytm and Byjus
Paytm-Byju's Crisis

Paytm-Byju’s Crisis: फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) और एजुकेशन टेक कंपनी बायजू (Byju’s) इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहीं हैं। इस बीच इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) का फाइनेंशियल रिपोर्टिंग रिव्यू बोर्ड (FRRB) आने वाले समय में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Ltd) से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकता है। इसकी जानकारी आईसीएआई के अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि FRRB इस समय कथित प्रशासन संबंधी चिंताओं को लेकर एजुकेशन टेक कंपनी बायजू (Byju’s) के अकाउंट का भी रिव्यू कर रहा है, जिसकी प्रक्रिया अच्छी तरह से हो रही है।

यह भी पढ़ें: लंबी चल सकती है Byju’s की लड़ाई, रवींद्रन नहीं छोड़ने वाले सीईओ का पद

उन्होंने पीटीआई-भाषा को एक इंटरव्यू के दौरान बताया, अभी तक, हमने इस पर (Paytm मुद्दे) विचार नहीं किया है, लेकिन निकट भविष्य में FRRB की बोर्ड बैठक होगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई पर विचार भी किया जाएगा।

मार्च से बैठकें होंगी शुरू

अग्रवाल ने कहा कि ICAI की एफआरआरबी समेत नव निर्वाचित कमेटी की मार्च से बैठकें शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एफआरआरबी यह फैसला कर सकता है कि भुगतान बैंक (Payment Bank) के बहीखातों की जांच जरूरी है या नहीं।

आज Paytm के शेयरों ने भरा फर्राटा!

शेयर बाजार के खुलते ही ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम के शेयरों (Paytm Share) में तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर की कीमत 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर लगने के साथ लॉक हो गई।

बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) 15 मार्च से बंद होना है मगर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ और उपायों की घोषणा की ताकि बैंक बंद होने के बाद लोगों को कम से कम परेशानी हो।

RBI ने कहा है कि पेटीएम के यूपीआई हैंडल यानी @paytm (भुगतान के लिए वर्चुअल एड्रेस या वीपीए) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बजाए कुछ चुने हुए बैंकों को सौंप दिया जाएगा ताकि यूजर्स को सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

रिजर्व बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से कहा है कि वह इस बारे में पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के अनुरोध पर विचार करे।

यह भी पढ़ें: Gautam Adani ने Uber के सीईओ संग की मुलाक़ात, भविष्य में साझेदारी के दिए संकेत

Byju’s में मतभेद जारी

प्रोसस और जनरल अटलांटिक जैसे कुछ निवेशकों द्वारा पिछले हफ्ते बुलाई गई ईजीएम में लिए गए फैसलों पर मतभेद सामने आ रहे हैं। इस बैठक में कंपनी के संस्थापक बैजू रवींद्रन (Byju Raveendran) को बोर्ड से हटाने सहित सात प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

Byju Raveendran ने बैठक को बताया तमाशा

अपनी टीम के सदस्यों को भेजे ईमेल में रवींद्रन ने कहा कि कंपनी के 170 शेयरधारकों में से केवल 35 ने ही प्रस्ताव के पक्ष में अपना मत दिया है और कंपनी की कुल शेयरहोल्डिंग में इनकी हिस्सेदारी महज 45 फीसदी है। इससे पता चलता है कि इस ‘फिजूल’ बैठक को बहुत कम समर्थन मिला था।

यह भी पढ़ें: Byju Raveendran ने कर्मचारियों को लिखा पत्र, EGM को बताया तमाशा

सूत्रों ने कहा कि रवींद्रन ने ईजीएम को अवैध करार देते हुए बताया कि प्रस्ताव को साधारण बहुमत भी नहीं मिला।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 11:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement