facebookmetapixel
Advertisement
अब निजी कंपनियों को मिलेगी DRDO की मिसाइल तकनीक, बढ़ेगा देश में हथियारों का उत्पादलंबे समय बाद IPO बाजार में लौटी चमक, कहीं ‘बबल’ तो नहीं? आगे किन जोखिमों पर रखें नजर?SIP बना लंबी अव​धि का दांव! 5 साल से ज्यादा पुराने निवेश की हिस्सेदारी बढ़कर 31%, हर उम्र वर्ग में क्रेजPPFAS का बड़ा कदम: ग्लोबल फंड्स में निवेश की सीमा घटाई; अब $500 से कर सकेंगे निवेशभारत में नहीं होगी उर्वरकों की कमी! रूस निभाएगा वादा, पुतिन बोले- खाद के निर्यात को बढ़ा रहेत्योहारी सीजन से पहले महंगी हुईं दालें, मांग बढ़ने और कमजोर सप्लाई से भाव 20% तक बढ़ेSBI म्युचुअल फंड के इक्विटी SIF को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, NFO से जुटाए रिकॉर्ड ₹1,154 करोड़अब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी DRDO की मिसाइलें, रक्षा मंत्री ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को दी मंजूरी31 अगस्त तक कर लें ये काम, वरना बढ़ सकती है परेशानी! LPG, ITR और Axis Bank से जुड़े बड़े अपडेटकार खरीदना हुआ मुश्किल: 5 साल में वैरिएंट 56% बढ़े, एक फीचर के लिए ₹75,000 तक ज्यादा खर्च

Gautam Adani ने Uber के सीईओ संग की मुलाक़ात, भविष्य में साझेदारी के दिए संकेत

Advertisement

सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों व्यापारिक नेताओं ने भारत की वृद्धि गाथा और उपमहाद्वीप के लिए उनके नजरिए पर चर्चा की।

Last Updated- February 24, 2024 | 6:14 PM IST
Adani Group

अरबपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने शनिवार को उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही से मुलाकात की, जो इस समय भारत के दौरे पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने समूह और उबर के बीच भविष्य में सहयोग की संभावना के संकेत भी दिए।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों व्यापारिक नेताओं ने भारत की वृद्धि गाथा और उपमहाद्वीप के लिए उनके नजरिए पर चर्चा की।

अदाणी ने एक्स पर एक पोस्ट पर कहा, ”उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही के साथ बेहद दिलचस्प बातचीत हुई। भारत में उबर के विस्तार के लिए उनका दृष्टिकोण वास्तव में प्रेरणादायक है, विशेष रूप से भारतीय ड्राइवरों और उनकी गरिमा बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता। दारा और उनकी टीम के साथ भविष्य में सहयोग के लिए उत्साहित हूं।”

उबर के सीईओ ने कहा कि उन्होंने ”बेहद शानदार बातचीत” के लिए नाश्ते पर अडाणी समूह के प्रमुख से मुलाकात की। उन्होंने भारत में ईवी रूपांतरण में तेजी लाने के लिए अपनी कंपनी की प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया।

अदाणी ने मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, लेकिन दोनों ने यह नहीं बताया कि मुलाकात कहां हुई। तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि यह बैठक अहमदाबाद में अदाणी समूह (Adani Group) के मुख्यालय में हुई थी।

दारा ने अदाणी की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ”स्वादिष्ट नाश्ते के साथ भारत की अभूतपूर्व वृद्धि और बढ़ती उद्यमशीलता के बारे में गौतम अडाणी के साथ एक बहुत ही शानदार बातचीत हुई। उबर साझा गतिशीलता को बढ़ाने और ईवीएस में बदलाव को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर है।” उबर के सीईओ (Uber CEO) इस सप्ताह की शुरुआत में भारत पहुंचे थे।

Advertisement
First Published - February 24, 2024 | 6:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement