facebookmetapixel
RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

OYO करेगी Motel 6 का अधिग्रहण, 52.5 करोड़ डॉलर में होगी डील

OYO की पेरेंट कंपनी Oravel Stays ने कहा है कि उसने G6 हॉस्पिटैलिटी का अधिग्रहण करने पर सहमति जताई है।

Last Updated- September 21, 2024 | 2:47 PM IST
Oyo
Representative Image

अमेरिका की बजट होटल चेन मोटेल 6 अब स्टार्टअप OYO का हिस्सा बनेगी। प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ने मोटेल 6 ब्रांड की कंपनी G6 हॉस्पिटैलिटी को OYO को बेचने पर सहमति दी है। यह सौदा 52.5 करोड़ डॉलर में पूरी तरह नकद डील के रूप में होगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह डील इस साल के अंत तक पूरी हो सकती है। इस सौदे में मोटेल 6 के साथ उसका अन्य होटल ब्रांड स्टूडियो 6 भी शामिल होगा। OYO ने 2019 में अमेरिकी बाजार में प्रवेश किया था।

OYO की पेरेंट कंपनी Oravel Stays ने कहा है कि उसने G6 हॉस्पिटैलिटी का अधिग्रहण करने पर सहमति जताई है। G6 हॉस्पिटैलिटी अमेरिका की अग्रणी इकोनॉमी लॉजिंग फ्रैंचाइज़र और मोटेल 6 तथा इसके ऑफशूट होटल ब्रांड स्टूडियो 6 की पेरेंट कंपनी है।

यह सौदा 2024 की चौथी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है, जो कि सामान्य शर्तों के पूरा होने पर निर्भर करेगा।

Motel 6 का फ्रेंचाइज़ नेटवर्क हर साल 1.7 बिलियन डॉलर का ग्रॉस रूम रेवेन्यू उत्पन्न करता है, जो G6 के लिए मजबूत फीस बेस और नकद प्रवाह सुनिश्चित करता है।

OYO ने कहा है कि वह अपनी उन्नत तकनीक, वैश्विक वितरण नेटवर्क और मार्केटिंग विशेषज्ञता का उपयोग करके Motel 6 और Studio 6 ब्रांड्स को और मजबूत करेगी और उनके वित्तीय विकास को गति देगी।

ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म OYO ने 2019 में अमेरिका में अपनी शुरुआत के बाद से धीरे-धीरे वहां अपना विस्तार किया है। फिलहाल, कंपनी अमेरिका के 35 राज्यों में 320 से ज्यादा होटलों का संचालन कर रही है।

2023 में OYO ने अमेरिका में अपने पोर्टफोलियो में लगभग 100 नए होटल जोड़े हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2024 में करीब 250 और होटलों को अपने नेटवर्क में शामिल करेगी।

ओयो इंटरनेशनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौतम स्वरूप ने कहा, “यह अधिग्रहण हमारे जैसी स्टार्टअप कंपनी के लिए हमारी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

First Published - September 21, 2024 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट