facebookmetapixel
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन

OpenAI ने भारत में की पहली नियुक्ति, Pragya Misra को बनाया गवर्नमेंट रिलेशंस हेड

Advertisement

OpenAI First Hiring in India: इससे पहले प्रज्ञा मिश्रा ट्रूकॉलर एबी (Truecaller AB) और मेटा प्लेटफ़ॉर्म इंक (Meta Platforms Inc.) के लिए काम कर चुकी हैं।

Last Updated- April 19, 2024 | 6:25 PM IST
OpenAI Atlas Browser

OpenAI First Hiring in India: चैटजीपीटी (ChatGPT) की मूल कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) को भारत में अपने पहले कर्मचारी के रूप में नौकरी पर रखा है। कंपनी में उनकी भूमिका गवर्नमेंट रिलेशंस हेड (government relations head) की होगी। इस पद पर काम करते हुए मिश्रा, विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रेगुलेशन से जुड़े नियमों को आकार देगी। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Pragya Misra अप्रैल के अंत में OpenAI से जुडे़गी

टेक दिग्गजों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने OpenAI में बड़ा निवेश किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि OpenAI ने भारत में पब्लिक पॉलिसी से जुड़े मामले और पार्टनरशिप्स को लीड करने के लिए प्रज्ञा मिश्रा को नियुक्त किया है। 39 वर्षीय मिश्रा इससे पहले ट्रूकॉलर एबी (Truecaller AB) और मेटा प्लेटफ़ॉर्म इंक (Meta Platforms Inc.) के लिए काम कर चुकी हैं। वह इस महीने के अंत तक OpenAI में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकती हैं।

OpenAI और प्रज्ञा मिश्रा दोनों ने नियुक्ति पर नहीं दिया कोई बयान

OpenAI ने इस संबंध में टिप्पणी करने के ब्लूमबर्ग के अनुरोध का अब तक कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, दूसरी तरफ प्रज्ञा मिश्रा ने भी लिंक्डइन मैसेज का तुरंत जवाब नहीं दिया। यह नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब देश में नई सरकार चुनने के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित नियमों को आकार देने में प्रज्ञा मिश्रा की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती हैं।

Also read: Amazon चला रहा खुफिया स्टोर! Walmart, Flipkart जैसे प्रतिद्वंदियों की करता है जासूसी- रिपोर्ट

दुनियाभर की टेक कंपनियों के लिए भारत एक बड़ा बाजार

इसके अलावा यह कदम वैश्विक स्तर पर सरकारों के साथ जुड़ने की ओपनएआई की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है क्योंकि दुनिया भर की सरकारें इस बात पर विचार कर रही हैं कि तेजी से विकसित हो रही टेक्नोलॉजी को कैसे रेगुलेट किया जाए। 1.4 अरब की आबादी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ भारत- दुनियाभर की टेक कंपनियों के लिए विकास का एक बड़ा बाजार है। हालांकि, घरेलू कंपनियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए कानून निर्माताओं और नियामकों के प्रयासों को देखते हुए, भारतीय बाजार में नेविगेट करना चुनौतियां पैदा करता है।

Truecaller और Meta में प्रज्ञा मिश्रा ने निभाई थी यह भूमिका

प्रज्ञा मिश्रा ट्रूकॉलर एबी (Truecaller AB) और मेटा प्लेटफ़ॉर्म इंक (Meta Platforms Inc.) के लिए काम कर चुकी हैं। ट्रूकॉलर एबी में वह सार्वजनिक मामलों की हेड थी। ट्रूकॉलर भी भारतीय बाजार को अपने टॉप मार्केट के तौर पर देखती है। इससे पहले, वह मेटा प्लेटफ़ॉर्म इंक में थीं, जहां उन्होंने 2018 में गलत सूचना के खिलाफ व्हाट्सएप के अभियान का नेतृत्व किया था।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement