facebookmetapixel
इनकम टैक्स एक्ट 2025 का ड्राफ्ट जारी: अब घट जाएंगे फॉर्म और नियम, टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी राहतक्या आपकी उम्र 30 साल के आस-पास है? परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए आज ही चुनें बेस्ट टर्म प्लानUP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयान

ONGC Q4 results: तेल एवं गैस कंपनी को हुआ 248 करोड़ रुपये का घाटा

Last Updated- May 27, 2023 | 7:45 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition

भारत की शीर्ष तेल एवं गैस कंपनी ONGC ने बताया कि मार्च 2023 तिमाही के दौरान उसे 247.70 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। विवादित कर देनदारी के लिए 12,100 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान करने के चलते उसे यह घाटा हुआ।

ONGC को जनवरी-मार्च 2022 के दौरान 8,859.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। सेवा कर विभाग ने जमीन के नीचे से उत्पादित कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस पर राज्य और केंद्र सरकार को भुगतान की जाने वाली रॉयल्टी पर सेवा कर देने की मांग की थी।

कंपनी ने इन मांगों को अदालत में चुनौती दी थी। यह मामला अभी लंबित है, लेकिन कंपनी ने सावधानी के तहत इस मद में 32 मार्च 2023 तक कुल 12,100 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

ONGC ने कहा कि वह कानूनी राय के आधार पर विभिन्न मंचों के सामने इस मांग का विरोध करना जारी रखेगी। कंपनी के अनुसार कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के संबंध में रॉयल्टी पर सेवा कर/जीएसटी लागू नहीं है। कंपनी ने बताया कि जनवरी-मार्च 2023 में उसका राजस्व 5.2 फीसदी बढ़कर 36,293 करोड़ रुपये हो गया।

First Published - May 27, 2023 | 7:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट