facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

ONGC Q3 results: ओएनजीसी का लाभ 8 प्रतिशत घटकर 10,748 करोड़ रुपये रहा

ONGC Q3 results: ONGC का कुल कच्चा तेल उत्पादन दिसंबर तिमाही में 3.3 प्रतिशत तक घटकर 52.1 लाख टन रह गया जो वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में 53.9 लाख टन था।

Last Updated- February 11, 2024 | 11:02 PM IST
ONGC LNG import

ONGC Q3 results: वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में सरकार संचालित ओएनजीसी का समेकित शुद्ध लाभ 7.9 प्रतिशत घटकर 10,748 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 11,665 करोड़ रुपये था। वहीं तिमाही आधार पर लाभ 16,553 करोड़ रुपये से 35 प्रतिशत तक घटा है। 

ओएनजीसी का कुल कच्चा तेल उत्पादन दिसंबर तिमाही में 3.3 प्रतिशत तक घटकर 52.1 लाख टन रह गया जो वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में 53.9 लाख टन था। कंपनी का प्राकृतिक गैस उत्पादन 4.3 प्रतिशत घटकर 5.12 अरब मीटर रह गया, जो पूर्ववर्ती वर्ष की समान अव​धि में 5.35 अरब मीटर था।

मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में ओएनजीसी ने नई क्रूड ऑयल पाइपलाइन चालू करने के लिए पन्ना-मुक्ता ऑफशोर प्लेटफॉर्म बंद होने को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही जून 2023 में बिपरजॉय तूफान से उत्पादन प्रभावित हुआ था। 

पाइपलाइन में रिसाव के बाद रिफाइनरी ने तेल लेना बंद किया था, जिससे द​क्षिण क्षेत्र में भी तेल उत्पादन प्रभावित हुआ था। कंपनी ने कहा है, ‘उत्पादन में गिरावट की भरपाई आगामी परियोजनाओं से अतिरिक्त उत्पादन शुरू होने से हो जाएगी। नई परियोजनाएं विकास के वि​भिन्न चरणों से गुजर रही हैं।’

First Published - February 11, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट