facebookmetapixel
Advertisement
वैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियांसहकारिता और बैंकिंग रिजर्व बैंक की चुनौतियांEditorial: भारत साइबर तैयारी में आगे, लेकिन खतरे भी तेजी से बढ़ रहेईटीएफ के कीमत दायरे की समीक्षा का सेबी का प्रस्तावमजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मुथूट फाइनैंस 12% टूटा, आय की टिकाऊपन पर सवाल

ONGC Q3 Result: नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 14% गिरा

Advertisement

ONGC Q3 Result: अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 13.7 प्रतिशत गिरकर 9536 करोड़ रुपये रह गया है।

Last Updated- February 11, 2024 | 2:31 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ तेल और गैस की कीमतें गिरने के कारण चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत गिर गया है। अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 13.7 प्रतिशत गिरकर 9536 करोड़ रुपये रह गया है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,045 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बयान में कहा कि आय कम रही क्योंकि तिमाही में कंपनी द्वारा उत्पादित और बेची गई कच्चे तेल की कीमत 6.4 प्रतिशत गिरकर 81.59 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

गैस की कीमत भी 24.2 प्रतिशत कम होकर 6.5 डॉलर प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) थी। कम लाभ में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में भी गिरावट आई। जहां कच्चे तेल को रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल में बदला जाता है वहीं प्राकृतिक गैस का उपयोग बिजली उत्पन्न करने, उर्वरक का उत्पादन करने, सीएनजी में परिवर्तित करने और खाना पकाने के लिए रसोई में पाइप के जरिये पहुंचाया जाता है।

कच्चे तेल का उत्पादन 3.3 प्रतिशत गिरकर 52.2 लाख टन रह गया, जबकि गैस उत्पादन 4.3 प्रतिशत घटकर 5.12 अरब घन मीटर रहा। आलोच्य तिमाही में कंपनी की सकल आमदनी 10 प्रतिशत घटकर 34,789 करोड़ रुपये रही गई। कंपनी ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 80 प्रतिशत या चार रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी।

‘इस खाते पर कुल भुगतान 5,032 करोड़ रुपये होगा।’ यह पिछले साल नवंबर में घोषित 5.75 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर, 2023) में ओएनजीसी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत गिरकर 29,767 करोड़ रुपये रह गया, क्योंकि तेल की कीमत 97.10 डॉलर से घटकर 75.55 डॉलर प्रति बैरल रह गईं। गैस की कीमत भी पांच प्रतिशत कम होकर 6.57 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट रही। इन नौ महीनों में उत्पादन भी कम रहा।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 2:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement