facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

ONGC विदेश को मिलेगा वेनेजुएला से तेल

Advertisement

भारत-वेनेजुएला तेल संबंधों में सुधार: ONGC विदेश को लाभांश के एवज में तेल मिलेगा

Last Updated- January 03, 2024 | 10:14 PM IST
ONGC wins seven, Reliance-BP one oil, gas blocks in latest bid round

तेल मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने बुधवार को कहा कि वेनेजुएला 60 करोड़ डॉलर लाभांश की भरपाई करने के लिए कुछ तेल देने को सहमत हो गया है। दक्षिण अफ्रीकी देश वेनेजुएला की एक परियोजना में हिस्सेदारी के एवज में ONGC विदेश (ओवीएल) का लाभांश बकाया है।

पिछले साल दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद भारत की तेल रिफाइनरी कंपनियों ने वेनेजुएला से तेल की खरीद बहाल कर दी है।

तेल अन्वेषक तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) की विदेश में निवेश करने वाली इकाई ONGC विदेश (ओवीएल) की पूर्वी वेनेजुएला के ओरिनोको हैवी ऑयल बेल्ट स्थित सैन क्रिटोबाल फील्ड में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

शेष हिस्सेदारी वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए की है। तेल सचिव ने संवाददाताओं से कहा, ‘ओवीएल के बकाये के एवज में वे हमें कुछ तेल देने को सहमत हुए हैं। हम तेल उठाने की तिथि का इंतजार कर रहे हैं।’

इसके पहले कंपनी ने रॉयटर्स से एक ईमेल के जबाव में कहा था कि वह वीडीवीएसए द्वारा लाभांश के बदले तेल के आवंटन सहित अन्य विकल्पों की तलाश कर रही है।

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement