facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

केन्या में अ​धिग्रहण की तैयारी कर रही ऑयल इंडिया: CMD

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 10:31 PM IST
Oil India limited

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (MD) रंजीत रथ ने गुरुवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनी केन्या में तुलोव ऑयल पीएलसी (Tullow Oil Plc) की 3.4 अरब डॉलर की तेल खोज परियोजना में 50 प्रतिशत हिस्सा पाने के लिए बातचीत कर रही है।

वित्तीय परिणाम के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रथ ने कहा, ‘मैं अभी सिर्फ यही बता सकता हूं कि बातचीत चल रही है।’ उनका यह बयान उन मीडिया खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया कि भारत की प्रमुख वैश्विक तेल कंपनी ONGC विदेश को अ​धिग्रहण के लिए ऑयल इंडिया में नया भागीदार मिल गया है।

उन्होंने संकेत दिया कि कंपनी ने इस विषय पर गोपनीय और गैर-खुलासे वाले समझौते किए हैं। कंपनी मौजूदा समय में तकनीकी, वा​णि​ज्यिक, नियामकीय पहलुओं पर भी विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी वै​श्विक परिसंप​त्तियों में संभावना तलाश रही है, जिनमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और ONGC विदेश के साथ भागीदारी भी शामिल है।

वहीं रूसी परिसंप​त्तियों से मिलने वाले लाभांश पर रथ ने कहा कि इस पूंजी फंसी हुई है। यूक्रेन पर रूसी हमले और उसके बाद रूस के बैंकिंग नेटवर्क पर प्रतिबंधों से वहां अटकी हुई आय हासिल करना विदेशी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

Also read: साल 2024 की शुरुआत में IPO लाने की तैयारी में Ola Electric

उन्होंने कहा, ‘चूं​कि सिंगापुर में हमारा सहायक कार्यालय है, और वै​श्विक परिसंपत्तियों में निवेश हमारे संयुक्त उपक्रम के जरिये किए गए हैं, इसलिए हम अपने अन्य भागीदारों के साथ मिलकर समाधान निकालने की को​​शिश कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 8:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement