facebookmetapixel
Advertisement
EPFO 3.0: हर कर्मचारी को पेंशन देने की तैयारी? गिग वर्कर्स भी होंगे शामिल, जानिए क्या बदल सकता हैPaytm की बड़ी तैयारी, वॉलेट सेवा फिर शुरू करने के लिए RBI से मांगा PPI लाइसेंसSME IPO Alert: Metalic Technoforge IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डीटेलSBI टे​क्निकल चार्ट पर मजबूत! ब्रोकरेज की सलाह- 2 से 3 महीने के लिए निवेश का मौका; ₹1200 तक का टारगेटईंधन महंगा, खर्च बढ़ा… फिर भी UltraTech और JK Cement पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज, 29% तक अपसाइड का अनुमानPaytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगेभारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज की दवाओं का बाजार, किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Millworks Technologies Listing: 90% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा मुनाफाप्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिए ₹750 तक के टारगेट

साल 2024 की शुरुआत में IPO लाने की तैयारी में Ola Electric

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 7:39 PM IST
Relief to buyers, charger bill will not be added separately to the price of OLA, Ather e-scooters

इले​क्ट्रिक वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ओला इले​क्ट्रिक 2024 के आरंभ तक आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसके लिए वित्तीय एवं विधि फर्मों से बातचीत कर रही है। ओला इले​क्ट्रिक का आईपीओ भारत में वाहन क्षेत्र का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

सूत्रों के अनुसार कंपनी IPO के लिए कोटक, गोल्डमैन सैक्स, सिटी बैंक एवं अन्य बैंकिंग साझेदारों से बातचीत कर रही है। इसके लिए कानूनी सलाहकार की नियुक्ति के लिए वह सिरिल अमरचंद मंगलदास और शार्दूल अमरचंद मंगलदास जैसी प्रमुख विधि फर्मों से भी बातचीत कर रही है।

हाल में कंपनी ने एक सॉवरिन फंड के नेतृत्व में निवेशकों से 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं, जिससे उसका मूल्यांकन 5 अरब डॉलर से बढ़कर 6 अरब डॉलर हो गया।

इले​क्ट्रिक वाहनों पर सरकार के जोर, ग्राहकों के बीच बढ़ती लोकप्रियता और ओला के दोपहिया कारोबार के मूल्यांकन में वृद्धि संबंधी हालिया खबरों के कारण ओला इलेक्ट्रिक को बाजार की अग्रणी कंपनी का मुकाम हासिल करने में मदद मिली है। उद्योग विशेषज्ञ मान रहे हैं कि देश में यह अब तक का सबसे प्रति​ष्ठित और उम्दा IPO होगा। इले​क्ट्रिक वाहन उद्योग को इस साल के अंत तक बाजार में महत्त्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद है और उसमें ओला इले​​क्ट्रिक की अग्रणी भूमिका होगी।

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार राजस्व और मुनाफा वृद्धि के मामले में ओला का प्रदर्शन बहुत जबरदस्त रहा है तथा अब वह सफल IPO के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 1 अरब डॉलर से अ​धिक वा​र्षिक राजस्व पर पहले ही पहुंच चुकी है और अब उसका एबिटा (EBITDA) भी सकारात्मक है। अपने दमदार कारोबारी मॉडल के दम पर ओला इले​क्ट्रिक अगले 18 महीनों में मुनाफा कमाने लगेगी और उस पड़ाव तक पहुंचने वाली भारत की इकलौती ईवी कंपनी होगी।

अगले कुछ महीनों में कंपनी स्कूटर के 5 से 6 मॉडल उतारने की योजना बना रही है। साथ ही वह इस साल के अंत तक 3 से 4 मॉडलों के साथ मोटरसाइकल बाजार में भी दस्तक देने जा रही है। इससे राजस्व और बाजार हिस्सेदारी में दमदार वृद्धि के साथ कारोबार में काफी विस्तार होगा।

आगे चलकर कंपनी अपने स्वदेशी बैटरी कारोबार को भी दोपहिया वाहन पोर्टफोलियो में शामिल करेगी। ओला की गीगाफैक्टरी का निर्माण कार्य पहले से ही जोरों पर है। उम्मीद है कि कंपनी इस साल के अंत तक बड़े पैमाने पर बैटरी का उत्पादन शुरू कर देगी।

देश के ईवी स्कूटर बाजार में ओला इ​ले​क्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है और पिछले आठ महीनों में ही वह बाजार में अग्रणी बन चुकी है। बिकने वाले वाहनों की संख्या और राजस्व दोनों के लिहाज से ओला भारत की सबसे बड़ी ईवी विनिर्माता बन चुकी है।

(डिस्क्लोजर: को​टक परिवार द्वारा नियंत्रित इकाइयों की बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 11:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement