facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

LPG 24 घंटे डिलिवरी करने की तैयारी में सरकार, क्रॉस-PSU सर्विस से कभी भी करा सकेंगे रिफिल!

Advertisement

सरकार एलपीजी सिलिंडर की डिलिवरी 24 घंटे में सुनिश्चित करेगी, ताकि क्रॉस-पीएसयू सेवा से उपभोक्ता किसी भी कंपनी से सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे

Last Updated- September 29, 2025 | 10:14 PM IST
LPG
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकार ने ग्राहकों को 24 घंटे में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के रिफिल मुहैया कराने का विचार आज जारी किया। ऐसे में रसोई गैस के सिलिंडर के लिए लंबी लाइनें और देर तक इंतजार करना बीते समय की बात होना तय है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने बताया कि नए मसौदे के तहत यदि मूल वितरक बुकिंग करने के 24 घंटे में डिलिवरी नहीं कर पाता है तो समीपवर्ती वितरक चाहे किसी भी कंपनी का हो, वह ‘क्रॉस-पीएसयू सर्विस तंत्र’ के तहत डिलिवरी उपलब्ध कराएगा। ऐसा देश में पहली बार होगा कि उपभोक्ता एलपीजी सिलिंडर की डिलिवरी के लिए कंपनियों का चयन कर सकेगा। पीएनजीआरबी ने बयान में बताया, ‘यह क्रांतिकारी सोच तीन अलग -अलग काम करने वाली कंपनियों को एक एकीकृत राष्ट्रीय एलपीजी सर्विस सिस्टम में बदलती है।’

एलपीजी इंटरऑपरेबल सर्विस डिलिवरी फ्रेमवर्क सख्ती से 24 घंटे में डिलिवरी की गारंटी देगा जबकि मौजूदा समय में डिलिवरी का मानक 48 घंटे है। इसके अलावा स्वचालित क्रॉस कंपनी सेवा सक्रिय रूप से उपलब्ध रहेगी।

भारत में 33 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन घरेलू मार्केट में एलपीसी सिलिंडर ‘इंडेन’ ब्रांड से मुहैया करवाती है। हालांकि भारत पेट्रोलियम ‘भारत गैस’ और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी गैस) के नाम से रसोई गैस बेचती है। यह तीन कंपनियां घरेलू एलपीजी की 88 प्रतिशत आपूर्ति करती हैं और इनके नेटवर्क में 25,566 वितरक हैं।

नियामक ने उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इस समिति ने पाया कि एलपीजी से संबंधित 17 लाख सालाना शिकायतें दर्ज होती हैं। इसमें देर से डिलिवरी की शिकायतों की अधिकता है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) की दर्ज करीब आधी शिकायतें रिफिल डिलिवरी के मुद्दे से जुड़ी हुई हैं। लिहाजा उपभोक्ताओं को मानक 48 घंटे की जगह दिनों या हफ्तों तक डिलिवरी का इंतजार करना पड़ता है।

नियामक ने योजना लागू करने से सार्वजनिक परामर्श की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत सभी साझेदारों से संचालन तंत्र के फीडबैक, तकनीकी समन्वय, नियामकीय उपबंध और लागू करने की रणनीति पर सुझाव मांगे हैं।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement