facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

NTPC Green Coal : कचरे से बनेगा कोयला ! NTPC ने वाराणसी में ग्रीन कोयला बनाने की फैक्ट्री शुरू की

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 5:37 PM IST
NTPC Green

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी NTPC ने वाराणसी में अपनी तरह की पहली वाणिज्यिक हरित कोयला (टॉरेफाइड चारकोल) परियोजना शुरू की है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस परियोजना के तहत नगरपालिका के कचरे से हरित कोयला बनाया जायेगा।

NTPC ने नगर निगम के कचरे से हरित कोयला बनाने की योजना लगभग तीन साल पहले बनाई थी। ‘टॉरेफाइड चारकोल’ प्राकृतिक कोयले के समान होता है और बिजली उत्पादन के लिए तापीय बिजलीघरों में इसका ईंधन के साथ सफलतापूर्वक तरीके से मिश्रण किया जाता है। यह पर्यावरण अनुकूल प्रक्रिया होती है जिसमें कचरे को जलाया नहीं जाता बल्कि रिएक्टर के भीतर प्रसंस्कृत किया जाता है।

बयान के अनुसार यह परियोजना NTPC की इकाई एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NVVNL) ने इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के आधार पर मैकोबर बीके को दी थी। हाल ही में, वाराणसी के रमना में हरित कोयला परियोजना संयंत्र में 200 टन प्रति दिन (टीपीडी) क्षमता के पहले रिएक्टर मॉड्यूल को स्थापित और चालू किया गया।

यह भी पढ़ें : NTPC का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में 12 फीसदी बढ़ा

सभी तीन मॉड्यूलों की स्थापना के बाद इस संयंत्र की कुल अपशिष्ट प्रबंधन क्षमता प्रतिदिन 600 टन प्रतिदिन होगी। कंपनी ने कहा कि NTPC को इस इकाई से 200 टन अपशिष्ट से 70 टन हरित कोयला मिला। सफल प्रयोग के बाद, अपशिष्ट से हरित कोयला बनाने के और संयंत्र लगाये जाएंगे।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement