facebookmetapixel
Advertisement
₹100 से कम वाले शेयरों में बड़ा ब्रेकआउट, इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश हुए एक्सपर्टStock Market Today: GIFT Nifty में तेजी, US-Iran डील की उम्मीद से कच्चा तेल फिसला; कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?Stocks To Watch Today: आज के ट्रेडिंग सेशन में L&T, Biocon, Vedanta समेत कई स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे; बाजार में रह सकता है जोरदार मूवशोरूम्स में उमड़ी भीड़: अप्रैल में बिके रिकॉर्ड 26.1 लाख वाहन, ग्रामीण इलाकों ने शहरों को पछाड़ा!बायोकॉन में उत्तराधिकार का आगाज! किरण मजूमदार-शॉ ने भतीजी क्लेयर को चुना अपना वारिसगोदरेज एरोस्पेस की ऊंची उड़ान: 2032 तक सालाना 20% विकास का लक्ष्य, मुंबई में लगेगा नया प्लांटMahindra & Mahindra Q4 Results: चौथी तिमाही में मुनाफा 42% उछला, राजस्व में 29% की दमदार बढ़तL&T Q4 Results: मुनाफा 3% गिरा, लेकिन ऑर्डर बुक ₹7.40 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर!‘आत्मनिर्भर भारत के लिए विनिर्माण में चाहिए रणनीतिक स्वायत्तता’, CII अध्यक्ष राजीव मेमानी की सरकार से अपीलश्रम संहिता बनाम राज्यों के अपने कानून: क्या दोहरे नियमों के जाल में फंस जाएंगी कंपनियां?

अदाणी समूह के बारे में हिंडनबर्ग रिपोर्ट में नया कुछ नहीं’

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 11:29 PM IST
Adani Group recovers from losses after Hindenburg report, m-cap crosses Rs 2 trillion even before election results हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान से उबर गया Adani Group, चुनाव नतीजों से पहले ही m-cap 2 ट्रिलियन के पार

कॉरपोरेट प्रशासन फर्म इनगवर्न ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि शॉर्ट सेलिंग को शेयरधारक सक्रियता नहीं माना जा सकता है और ऐसे प्रयास प्रबंधन तथा अन्य कंपनियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

वोटिंग एडवायजरी फर्म ने कहा, ‘हिंडनबर्ग समेत कई शॉर्ट सेलर को वैश्विक पूंजी बाजारों और अमेरिका में भी ज्यादा सम्मान नहीं मिलता है, इन पर एसईसी (सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमीशन) और डीओजे (डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस) द्वारा इनकी जांच चल रही है, क्योंकि शॉर्ट सेलर सिर्फ अपना हित देखते हैं, भले ही इससे अन्य निवेशकों को नुकसान पहुंचता हो।’

बुधवार को अपनी शॉर्ट सेलिंग के लिए चर्चित अमेरिकी निवेशक हिंडनबर्ग ने भारत के अदाणी समूह के खिलाफ अकाउंटिंग और बाजार संबंधित हेरफेर का आरोप लगाया था। इसकी रिपोर्ट उसी दिन जारी की गई थी जिस दिन समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) एंकर निवेशकों के लिए खुला था।

इस रिपोर्ट के बारे में खबर फैलते ही अदाणी समूह से जुड़ी सात सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आ गई और उनका बाजार मूल्य 85,761 करोड़ रुपये तक घट गया। सभी सातों कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को भी नुकसान बढ़ गया। इनगवर्न ने कहा है कि सकारात्मक शेयरधारक सक्रियता वह होती है जिसमें निवेशक बदलाव लाने के बारे में कंपनी प्रबंधन और उसके कार्यों से जुड़े होते हैं, और उसका स्वागत किया जाना चाहिए, शॉर्ट सेलर्स का नहीं, जो सिर्फ अवसरवादी होते हैं।

यह भी पढ़ें: Adani Group Shares: हिंडनबर्ग के सवालों से अदाणी ग्रुप के शेयर दूसरे दिन धड़ाम, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़

अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बारे में अपने विचार साझा करते हुए इनगवर्न ने कहा है, ‘हिंडनबर्ग रिपोर्ट में इसे लेकर नया कुछ नहीं है, और यह अदाणी समूह के खिलाफ पिछले सभी आरोपों का संकलन है।’

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement