facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

निर्माण में देरी के बीच नोएडा एयरपोर्ट अगले साल अप्रैल तक उड़ान सेवा शुरू करेगा

हवाई अड्डे ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘मौजूदा निर्माण स्थिति को देखते हुए हमें अप्रैल, 2025 के अंत तक वाणिज्यिक संचालन शुरू करने की उम्मीद है।’’

Last Updated- June 24, 2024 | 5:19 PM IST
निर्माण में देरी के बीच नोएडा एयरपोर्ट अगले साल अप्रैल तक उड़ान सेवा शुरू करेगा, Noida airport faces delay, to start commercial flights by April 2025

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अप्रैल, 2025 तक उड़ान सेवा शुरू करने की उम्मीद है। इससे पहले निर्माण में देरी के कारण सितंबर, 2024 की समय सीमा चूक गई थी। हाल ही में दिल्ली से लगभग 75 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में बन रहे अत्याधुनिक हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों में देरी की खबरें आई थीं। हवाई अड्डे के सितंबर, 2024 तक उड़ान संचालन शुरू करने की योजना थी।

हवाई अड्डे ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘मौजूदा निर्माण स्थिति को देखते हुए हमें अप्रैल, 2025 के अंत तक वाणिज्यिक संचालन शुरू करने की उम्मीद है।’’ बयान में आगे कहा गया, ‘‘हम अपने ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) ठेकेदार टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि निर्माण गतिविधियों की गति और परिचालन की तैयारी को तेज रखा जा सके।’’

Also read: दिल्ली हाईकोर्ट की गलती को नहीं दोहराएगा सुप्रीम कोर्ट, बताया- CM अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कब होगी सुनवाई

हवाई अड्डे ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान संपर्क के लिए कई एयरलाइन कंपनियों के साथ समझौते किए गए हैं। हवाई अड्डे ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य उन्नत चरणों में है। बयान के मुताबिक, ‘‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्माण और विकास कार्य अग्रिम चरण में है और हम परिचालन तत्परता की राह में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह एक बड़ी और जटिल परियोजना है, और निर्माण गतिविधियों के अगले कुछ सप्ताह महत्वपूर्ण हैं।’’

बयान में कहा गया है कि रनवे, यात्री टर्मिनल और नियंत्रण टावर पर काम काफी आगे बढ़ चुका है और हाल ही में ग्राउंड हैंडलिंग, वाणिज्यिक क्षेत्रों के संचालन और महत्वपूर्ण रखरखाव अनुबंधों के लिए रियायतें दी गई हैं। माना जा रहा है कि इस परियोजना के पूरा होने पर यह भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। हवाई अड्डे को चार चरणों में 5,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।

First Published - June 24, 2024 | 5:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट