facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

नायरा एनर्जी ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम को आपूर्ति बढ़ाई

Advertisement

नायरा एनर्जी में रूस की दिग्गज तेल कंपनी रोसनेफ का 49 प्रतिशत स्वामित्व है। यूरोपियन यूनियन ने 18वें प्रतिबंध पैकेज की घोषणा 18 जुलाई को की थी।

Last Updated- September 17, 2025 | 9:35 AM IST
Nayara Energy

नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बढ़ा दी है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि दरअसल, यूरोपियन यूनियन (ईयू) के प्रतिबंधों के बाद रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी की इस रिफाइनरी से निर्यात अचानक गिरकर शून्य हो गया है।

अधिकारी ने एक कार्यक्रम में अलग से बताया, ‘नायरा उत्पादों (पेट्रोलियम)की आपूर्ति घरेलू कंपनियों में मुख्यतौर पर एचपीसीएल और कुछ छोटी कंपनियों शैल को करेगी।’

नायरा एनर्जी में रूस की दिग्गज तेल कंपनी रोसनेफ का 49 प्रतिशत स्वामित्व है। यूरोपियन यूनियन ने 18वें प्रतिबंध पैकेज की घोषणा 18 जुलाई को की थी। इससे नायरा एनर्जी की रिफाइनरी से यूरोप को होने वाला निर्यात पूरी तरह खत्म हो गया था।

नायरा के परिष्कृत उत्पादों के एचपीसीएल को अधिक आपूर्ति करने से कंपनी पर प्रतिबंधों का असर कम होगा। कंपनी ट्रक और पाइपलाइन के जरिए गुजरात स्थित एचपीसीएल के टर्मिनल को उत्पादों की आपूर्ति कर सकती है।

नायरा प्रमुख तौर पर एचपीसीएल को प्राथमिक तौर पर आपूर्ति बढ़ा रही है जबकि भारत की अन्य तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के पास अपनी मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त रिफाइनिंग क्षमता है। अधिकारी ने बताया कि निर्यात नहीं होने और कच्चे तेल की बाधित आपूर्ति के कारण अभी नायरा अपनी रिफाइनिंग क्षमता का 60 से 80 प्रतिशत ही उपयोग कर रही है।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement