facebookmetapixel
Gold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा उछलाबजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की रायBudget 2026: आत्मविश्वास से भरपूर, मगर भविष्य की चिंताओं को लेकर सतर्कसीमा शुल्क में बड़े बदलावों की कमी, क्या टुकड़ों में सुधारों से मिलेगी विनिर्माण को गति?Editorial: चुनौतीपूर्ण समय का बजट — संतुलित घाटा और सर्विस सेक्टर से विकास की उम्मीद

Mumbai Rains: मुंबई की बारिश ने रद्द की कई उड़ानें, IndiGo ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Mumbai Rains: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे दिनभर भारी बारिश की संभावना है।

Last Updated- July 12, 2024 | 12:08 PM IST
IndiGO
Representative Image

Mumbai Rains: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। शहर में हर तरफ पानी भर गया है। बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके अलावा, रेल और फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, पिछले कुछ दिनों में कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने अपने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

‘X’ पर किया पोस्ट

इंडिगो की तरफ से सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर ये पोस्‍ट किया गया है कि भारी बारिश और हवाई यातायात जाम के कारण #मुंबई में उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। कृपया अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें। कंपनी ने यात्रियों के लिए यह लिंक http://bit.ly/3DNYJqj भी शेयर की है। साथ ही यात्रियों को कहा है कि आपकी सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं!

मुंबई और पालघर में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे दिनभर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, ठाणे और नवी मुंबई (रायगढ़) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे और भी गंभीर परिस्थितियों का पूर्वानुमान है।

बता दें कि पिछले सप्ताह से मुंबई को भारी बारिश के कारण गंभीर जलभराव, यातायात जाम, और ट्रेन तथा उड़ानों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को, मुंबई में भारी 300 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे ट्रेनें और यातायात प्रभावित हुए। इस बारिश के कारण लाखों यात्री हफ्ते के पहले कामकाजी दिन पर काम के लिए जाते समय फंस गए और सुबह की शिफ्ट के लिए स्कूल बंद कर दिए गए।

First Published - July 12, 2024 | 12:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट