facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

मिसेज वेक्टर्स आईपीओ को मिले 11.4 गुना आवेदन

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 6:36 PM IST

मिसेज वेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज के 540 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को दूसरे दिन बुधवार को 11.4 गुना आवेदन मिले। कर्मचारियों के लिए आरक्षित श्रेणी में 30 गुना आवेदन मिले जबकि खुदरा निवेशक की श्रेणी में 16.4 गुना। उधर, धनाढ्य निवेशकों की श्रेणी में 8.6 गुना और संस्थागत निवेशकोंं की श्रेणी में 4.7 गुना आवेदन मिले। कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों को 162 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए। एंकर निवेशकों में गोल्डमैन सैक्स इंडिया, एसबीआई म्युचुअल फंड, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं।
मिसेज वेक्टर्स ने आईपीओ का कीमत दायरा 286 से 288 रुपये प्रति शेयर रखा है। इस इश्यू में 40 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाना और चार निवेशकों की तरफ से 500 करोड़ रुपये की द्वितीयक बिक्री शामिल है।
कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,700 करोड़ रुपये होगा। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल बिस्कुट के लिए नई प्रॉडक्शन लाइन बनाने में करेगी। कंपनी कुकीज, क्रीम्स, क्रैकर्स, डायजेस्टिव व ग्लूकोज का विनिर्माण व विपणन मिसेज वेक्टर्स क्रीमिका के नाम से करती है।

Advertisement
First Published - December 16, 2020 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement