facebookmetapixel
Advertisement
Q3 Results Today: Ola Electric से Siemens Energy तक 700 कंपनियां जारी करेंगी नतीजेCPI का बेस ईयर बदलने के बीच महंगाई शांत, अब नजर ब्याज दरों पर, जानें क्या बोले ब्रोकरेजIndia-US Trade Deal: पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा वार, बोले- किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षितGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले गोल्ड-सिल्वर के दाम आसमान पर; जानें 13 फरवरी के रेटIndia-AI Impact Summit 2026 में कारोबारियों की नजर किस पर? AI समिट से मिलेंगे बड़े संकेतStock to buy: एक्सपर्ट की नई खरीदारी लिस्ट! ये 3 शेयर करा सकते हैं कमाई? चेक कर लें टारगेट, स्टॉप लॉसInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाक मुकाबले का बुखार, कोलंबो की उड़ानों के दाम आसमान परInfosys-Wipro ADR में गिरावट, ‘ज्यादा लोगों से ज्यादा काम’ वाला मॉडल अब खतरे में₹4,125 लगाओ, ₹10,875 तक कमाने का मौका? एक्सपर्ट की ये ऑप्शन रणनीति समझिएStock Market Update: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, मिडकैप-स्मॉलकैप में तेज बिकवाली

मोदी ने अमूल के उत्पादक GCMMF को दुनिया की नंबर एक दुग्ध कंपनी बनने का लक्ष्य दिया

Advertisement

पूरे राज्य से आए सहकारी दुग्ध संघों के हजारों सदस्यों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के बाद कई ब्रांड सामने आए लेकिन उनमें से कोई भी ‘अमूल’ जैसा नहीं है।

Last Updated- February 22, 2024 | 2:07 PM IST
PM MODI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दूध के मशहूर ब्रांड ‘अमूल’ के उत्पादक गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) को दुनिया की नंबर एक दुग्ध कंपनी बनाने का लक्ष्य दिया। वर्तमान में यह आठवें स्थान पर है। प्रधानमंत्री यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में जीसीएमएमएफ के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। जीसीएमएमएफ ‘अमूल’ ब्रांड के तहत अपने उत्पादों का विपणन करता है।

मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ 2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज अमूल (जीसीएमएमएफ) दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी डेयरी कंपनी है, आपका लक्ष्य इसे नंबर एक बनाना है, सरकार अपनी ओर से पूरी मदद देगी। यह मोदी की गारंटी है।’’

पूरे राज्य से आए सहकारी दुग्ध संघों के हजारों सदस्यों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के बाद कई ब्रांड सामने आए लेकिन उनमें से कोई भी ‘अमूल’ जैसा नहीं है। मोदी ने यह भी कहा कि देश के दुग्ध सहकारी आंदोलन के विकास में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, महिलाशक्ति है। आज अमूल सफलता की जिस ऊंचाई पर है, वह सिर्फ और सिर्फ महिला शक्ति की वजह से है। आज जब भारत महिला नीत विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है तो भारत के डेयरी सेक्टर की यह सफलता उसके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।’’

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 2:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement