facebookmetapixel
Advertisement
एयर इंडिया पर डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई, सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर ₹1 करोड़ का जुर्मानाऊंची इमारतों का रास्ता साफ? सरकार नियामकीय ढांचे में बदलाव पर कर रही विचारTorrent Pharma Q3 Results: दिसंबर तिमाही मुनाफा 26% बढ़कर ₹635 करोड़, डिविडेंड का ऐलान कियासरकार ने खोला गेहूं निर्यात, 25 लाख टन कोटा तय; चीनी के एक्सपोर्ट को भी हरी झंडीMarket This Week: आईटी शेयरों में बिकवाली ने बिगाड़ा बाजार का मिजाज, सेंसेक्स-निफ्टी 1% टूटा; आईटी सेक्टर 8.2% फिसलाStock Market Crash: ₹7 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, बाजार क्यों टूटा? 3 बड़ी वजहेंAadhaar Card Update: अपने आधार को दें सुरक्षा कवच, UIDAI ने पेश किया नया लॉक/अनलॉक फीचरBangladesh Election Results 2026: तारिक रहमान की BNP ने पाया बहुमत, नई सरकार बनना तय9 दिन में 3000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,500 पर, अब बाजार किस दिशा में?Post Office Scheme: FY26 में टैक्स बचत का आसान रास्ता, पोस्ट ऑफिस स्कीम देगी गारंटीड रिटर्न

सेंट्रल प्रॉसेसिंग सेंटर शुरू करेगा मंत्रालय, कंपनी रजिस्ट्रार कार्यालय का बोझ कम करने में मिलेगी मदद

Advertisement

उद्योग उम्मीद कर रहा है कि कंपनी मामलों का मंत्रालय अपने सीपीसी में फॉर्मों के निपटान के लिए जरूरी मानक निपटान प्रक्रिया की व्यवस्था करेगा।

Last Updated- October 27, 2023 | 11:19 PM IST
MCA to launch its Central Processing Centre soon
MyGov.in

कंपनी मामलों का मंत्रालय (एमसीए) कंपनियों से जुड़े सभी अनुपालन फॉर्मों के निपटान के लिए सेंट्रल प्रॉसेसिंग सेंटर (सीपीसी) शुरू करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि क्षेत्रीय निदेशकों के कार्यालय और कंपनी रजिस्ट्रार कार्यालय का बोझ कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे उन्हें प्रवर्तन संबंधी मामलों के लिए पर्याप्त वक्त मिल सके।

गैर एसटीपी फॉर्मों या गैर स्ट्रेट फाइलिंग के विशेष क्षेत्र की फाइलिंग पर ध्यान देने के लिए सीपीसी के साथ मिलकर मंत्रालय चौथा केंद्र शुरू करेगा। एसटीपी फॉर्मों को कंपनी रजिस्ट्रार द्वारा बगैर किसी जांच के सीधे रिकॉर्ड में ले लिया जाता है। इसमें शेयर पूंजी और डिबेंचर में बढ़ोतरी, उसे भुनाने या रद्दीकरण, जमा की वापसी, शुल्क का पंजीकरण, निदेशकों की नियुक्ति से जुड़े फॉर्म शामिल होंगे। सालाना आम बैठकें करने की अवधि में बढ़ोतरी, प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद के लिए पेशकश पत्र, सीएसआर गतिविधियों के लिए इकाइयों के पंजीकरण से जुड़े फॉर्मों का निपटान भी सीपीसी करेगा।

उद्योग उम्मीद कर रहा है कि कंपनी मामलों का मंत्रालय अपने सीपीसी में फॉर्मों के निपटान के लिए जरूरी मानक निपटान प्रक्रिया की व्यवस्था करेगा।

कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स के पार्टनर अंकित सिंघी ने कहा, ‘सीपीसी के तहत फॉर्मों की प्रॉसेसिंग का केंद्रीकरण करना एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव है। बहरहाल मंत्रालय को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इसमें कंपनियों, पेशेवरों और अन्य हिस्सेदारों के बीच दोतरफा खुली संवाद की व्यवस्था हो, जिससे अनावश्यक कठिनाइयों को रोका जा सके, जैसा सीआरसी में होता है।’

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement