facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर IPO की रौनक लौटी तो जून में जुड़े 26 लाख नए डीमैट खाते, फरवरी के बाद सबसे ज्यादा

MHRIL के अध्यक्ष अरुण नंदा ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 11:56 PM IST
Arun Nanda annnounces his retirement from Mahindra Holidays and Resorts

महिंद्रा हॉलिडे एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (MHRIL) के अध्यक्ष अरुण नंदा ने 50 साल की लंबी पारी के बाद अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। नंदा ने बोर्ड को सूचित किया कि वह गैर-कार्यकारी भूमिकाओं के लिए आयु सीमा के अनुरूप पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे। इस प्रकार, वह 25 जुलाई, 2023 को आगामी एजीएम में सेवानिवृत्त होंगे।

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने कहा कि अरुण नंदा कई दशकों से महिंद्रा समूह के असाधारण इंट्राप्रेन्योर रहे हैं। यूँ तो उन्होंने कई पहलें की हैं, लेकिन लीजर एवं हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में समूह के विविधीकरण में उनका योगदान सबसे विशिष्ट है। जब अरुण ने महिंद्रा हॉलिडेज की स्थापना की, तो वेकेशन रेंटल और हॉलिडे कंपनियों की परिकल्पना भारत में अपेक्षाकृत न के बराबर थी। आज, जब अरुण ने घोषणा की कि वह अपने अध्यक्ष पद से अवकाश लेना चाहेंगे, तो इस समय तक क्लब महिंद्रा यूएसए के बाहर सबसे बड़ा वेकेशन ओनरशिप ब्रांड बन चुका है। उन्होंने न केवल भारत में कंपनी की नेतृत्वकारी स्थिति कायम की है, बल्कि उन्होंने ऐसे अधिग्रहण भी किए हैं जिन्होंने हमें एक वैश्विक कंपनी बना दिया है। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। महिंद्रा हॉलिडे की सफलता की कहानी में उनके योगदान के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और उनके भविष्य के लिए खुशहाल और उत्पादक जीवन की कामना करता हूं।”

अरुण नंदा ने कहा कि पांच दशकों तक महिंद्रा समूह का हिस्सा बने रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। एक युवा एकाउंटेंट के रूप में शुरुआत करने से लेकर समूह के नए और विविधतापूर्ण व्यवसायों को स्थापित और प्रबंधित करने में सक्षम होने तक की यह यात्रा लंबी रही है। जिन दो चीजों की मैं सबसे अधिक प्रशंसा करता हूं, वे हैं – समूह की मूल्य प्रणालियां और केशब महिंद्रा एवं आनंद महिंद्रा से मुझे प्राप्त अधिकारिता, समर्थन और विश्वास। महिंद्रा हॉलिडेज इतना अच्छा कर रहा है और भारत एवं फिनलैंड दोनों ही देशों में बेहतर भविष्य के लिए तैयार है, ऐसे समय में अपने पद से अवकाश लेते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है।

नंदा एक युवा एकाउंटेंट के रुप में 1973 में कलकत्ता में महिंद्रा में शामिल हुए। 1976 में वह महिंद्रा सिंटर्ड प्रोडक्ट्स के सीएफओ और कंपनी सचिव के रूप में कार्यभार संभालने के लिए पुणे चले गए। 1986 में कंपनी सचिव और हेड लीगल (व अन्य पद) के रूप में कार्यभार संभालने के लिए उन्हें जनक कंपनी में स्थानांतरित कर दिया गया। अरुण नंदा ने 28/08/1992 से 31/03/2010 तक महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक के रूप में और बाद में 08/08/2014 तक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement