facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपरक्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारत

Meta Layoff: मेटा में छंटनी का आखिरी राउंड हुआ शुरू, 10 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 9:47 PM IST
META layoffs

फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta ने बुधवार को छंटनी का दूसरा और अंतिम दौर शुरू किया। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा 10,000 नौकरियों में कटौती की अपनी योजना के तहत अपने सभी प्लेटफॉर्म- व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कर्मचारियों की छंटनी करेगा। पिछले साल नवंबर में मेटा ने करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

पिछले तीन सालों में कंपनी ने जमकर भर्ती की थी, जिसके परिणामस्वरूप 2020 से उनके कर्मचारियों की संख्या दोगुनी हो गई थी। मेटा के कर्मचारियों की वर्तमान संख्या एक स्तर तक गिर गई है, जो उतनी ही है जितनी 2021 के बीच में थी।
दूसरे दौर में छंटनी से एड सेल्स, मार्केटिंग और पार्टनरशिप टीमों में फायरिंग हो सकती है।

मार्च 2023 में, मेटा चीफ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि दूसरे दौर में इनमें से अधिकांश छंटनी कई महीनों के दौरान तीन चरणों में होगी, जिसकी प्रक्रिया ज्यादातर मई में समाप्त होगी। इसके अलावा, उन्होंने उस समय सीमा के बाद थोड़ी और छंटनी की भी बात की थी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मेटा ने छंटनी का निर्णय कई वजहों से लिया है, जिसमें कई महीनों में रेवेन्यू ग्रोथ में गिरावट शामिल थी। बढ़ती महंगाई का असर मेटा के रेवेन्यू पर हुआ है, साथ ही कंपनी का डिजिटल एडवरटाइजिंग भी कम हुआ जो महामारी के समय बूम पर था। मेटा अपने रियलिटी लैब्स डिवीजन में बड़े फंड निवेश कर रहा है, जो कि मेटावर्स के विकास पर केंद्रित है। हालांकि, यूनिट को पिछले साल 13.7 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ था।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement