facebookmetapixel
Advertisement
MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरमIndia AI Impact Summit: यूरोपीय रंग में रंगा एआई समिट, एआई और टेक्नॉलजी सहयोग पर फोकसयोट्टा का बड़ा दांव, नोएडा डेटा सेंटर के बाद 40,000 और जीपीयू खरीदेगी‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोटबैंकों और फिनटेक को मिलेगा एआई प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई ने एनवीडिया के साथ मिलाया हाथफ्रांस भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करेगा, 2030 तक 30,000 का लक्ष्य: मैक्रोंयूके यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत वापसी का समय तय नहीं: माल्याएनवीडिया और एलऐंडटी की साझेदारी, भारत में सॉवरिन गीगावॉट स्तर की एआई फैक्टरी बनेगीFY26 में IPO लिस्टिंग गेन कमजोर, सिर्फ 65% ऑफर ही इश्यू प्राइस से ऊपर खुलेआधुनिक एआई प्रणालियां अच्छी, पर उनमें संगति नहीं : गूगल डीपमाइंड

Meesho ने तीसरे राउंड में 251 कर्मचारियों को निकाला, ‘ओवर हायरिंग’ का दिया हवाला

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 11:01 AM IST
Meesho

बेंगलुरु स्थित ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न Meesho ने एक साल में तीसरी बार अपने कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है। छंटनी के इस ताजा राउंड में कंपनी ने 251 कर्मचारियों को निकाल दिया, जो कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 15 फीसदी है।

इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फर्म ने एक बयान में कहा, “हमने 251 Meeshoites (मीशो के कर्मचारी) को निकालने का एक कठिन निर्णय लिया है। यह संख्या कुल वर्कफोर्स का 15 प्रतिशत है। हम लगातार प्रॉफिट हासिल करने के लिए एक कम संगठनात्मक संरचना के साथ काम करना चाहते हैं।

कंपनी पहले से ही 450 कर्मचारियों को निकाल चुकी है….

इससे पहले, मीशो ने पिछले साल अप्रैल में 150 कर्मचारियों को निकाल दिया था, जब उसने अपनी किराने की शाखा को फार्मिसो से सुपरस्टोर में बदल दिया था। फिर अगस्त में कंपनी ने अन्य 300 लोगों को निकाल दिया और तब अपने अपने किराना बिजनेस को बंद करने की घोषणा की थी।

ओवर हायरिंग के निर्णय में ‘गलतियों’ का दिया हवाला

अपने कर्मचारियों के लिए एक नोट में मीशो के को-फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विदित आत्रे ने लिखा कि कंपनी ने ‘ओवर हायरिंग’ के निर्णय में कुछ ‘गलतियां’ की थी।

उन्होंने कहा, “साथ ही हम अपनी ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर को पूरी तरह से अधिक प्रभावी और अच्छे तरीके से चला सकते थे।”

आत्रे ने कहा हमें विश्वास है कि मीशो का कारोबार मजबूत रहेगा। अब हमें अपने व्यवसाय के लिए नए अनुमानों के साथ अपने लोगों की लागतों को संरेखित करने की कठिन सच्चाई का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement