facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने DPDP अधिनियम की संवैधानिकता पर केंद्र को नोटिस जारी किया, अंतरिम रोक नहीं दीNABARD ने बॉन्ड बाजार से जुटाए ₹6,779 करोड़, 7.01% की यील्ड पर निवेशकों ने दिखाया जबरदस्त भरोसापैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर चेतावनी: जन स्वास्थ्य के लिए सर्वोच्च न्यायालय की सख्त पहलभारत का व्यापार घाटा तीन महीने के उच्च स्तर पर: जनवरी में आयात 19% बढ़कर $71.24 अरब हुआगिग वर्करों की बुलंद होती आवाज: कल्याण और सुरक्षा की मांग तेजकोल इंडिया की बड़ी उपलब्धि: सौर ऊर्जा पर खर्च को किया दोगुना, साल खत्म होने से पहले ही लक्ष्य पारतकनीकी बदलाव के दौर में श्रम व्यवस्था में व्यापक सुधार जरूरी, यूनियनें तैयार नहींनकदी का नया रिकॉर्ड: देश में चलन मुद्रा ₹40 लाख करोड़ के पार, SBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाIPO बाजार में फिर रिकॉर्ड साल की उम्मीद, 20 अरब डॉलर से ज्यादा जुटने की संभावना: शुभकांत बालमफतलाल का बड़ा बदलाव: 121 साल पुराने ब्रांड का फोकस अब ऑनलाइन पर, रेडीमेड की ओर भी नजर

Reliance Naval का प्रबंधन नियंत्रण अब Swan Energy के पास

Advertisement

बयान के अनुसार, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की तरफ से नियुक्त निगरानी समिति ने कर्जदाताओं की समिति की मंजूरी से कंपनी का प्रबंधन नियंत्रण स्वान एनर्जी को सौंप दिया है।

Last Updated- January 05, 2024 | 10:12 AM IST
invest
Representative Image

तेल एवं गैस, कपड़ा, रियल्टी जैसे क्षेत्रों में काम कर रही स्वान एनर्जी ने रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग का औपचारिक रूप से प्रबंधन नियंत्रण अपने जिम्मे ले लिया है। कंपनी ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत सफल बोलीदाता के रूप में उभरी थी।

बयान के अनुसार, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की तरफ से नियुक्त निगरानी समिति ने कर्जदाताओं की समिति की मंजूरी से कंपनी का प्रबंधन नियंत्रण स्वान एनर्जी को सौंप दिया है।

स्वान एनर्जी ने अपने प्रबंध निदेशक निखिल मर्चेंट को कार्यकारी निदेशक और परेश मर्चेंट तथा भविक मर्चेंट को रिलायंस नेवल के निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में शामिल करते हुए एक निदेशक मंडल का गठन किया है। यह रिलायंस नेवल के संचालन के लिए शीर्ष प्रबंधन संरचना स्थापित करने की योजना को अंतिम रूप देगा।

स्वान एनर्जी की विशेष उद्देश्यीय इकाई हैजल इन्फ्रा ने रिलायंस नेवल के लिए 2,100 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। हैजल इन्फ्रा में स्वान एनर्जी की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हैजल मर्केंटाइल के पास है।

इसमें स्वान एक रणनीतिक निवेशक है। रिलायंस नेवल के अधिग्रहण के साथ कंपनी पोत निर्माण, पोत मरम्मत आदि के क्षेत्र में दस्तक देने जा रही है।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 10:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement