facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलानभारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: म्युनिख में मिले जयशंकर-आनंद, मार्क कार्नी की यात्रा से पहले बड़ी तैयारीभारत का अपना ‘सॉवरेन AI’ तैयार! भारतजेन लॉन्च करेगा 17-अरब पैरामीटर वाला ‘परम-2’ मॉडल‘तकनीकी संप्रभुता का नया दौर’, IBM इंडिया के MD संदीप पटेल बोले- सिर्फ डेटा सुरक्षित रखना काफी नहींडिजिटल दुनिया में वॉयस AI की क्रांति: ‘डिफॉल्ट’ मोड बनेगा आवाज, इलेवनलैब्स ने भारत में कसी कमर‘AI और रोजगार का तालमेल जरूरी’, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने दिया विकास का नया मंत्रइस हफ्ते टैरिफ घटाकर 18% कर सकता है अमेरिका, वॉशिंगटन दौरे में कानूनी समझौते पर चर्चामास्टरकार्ड और वीजा कार्डधारकों को ओटीपी की जगह बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा मिलेगी, जल्द लागू होगा पासकी सिस्टमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिवसीय एआई इम्पैक्ट एक्सपो का किया शुभांरभ, दुनिया के एआई दिग्गज होंगे शामिलसब्जियों और खाद्यान्न ने बिगाड़ा बजट: जनवरी में 1.81% के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची WPI दर

L&T 3,660 करोड़ रुपये में टॉरंट पावर को नाभा प्लांट बेचेगी, रणनीतिक विनिवेश से निवेशकों में उत्साह

Advertisement

एनपीएल ने पिछले वित्त वर्ष 25 के दौरान 4,421 करोड़ रुपये का टर्नओवर और 3,553 करोड़ रुपये की नेटवर्थ दर्ज की थी

Last Updated- February 16, 2026 | 9:59 PM IST
L&T
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलऐंडटी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एलऐंडटी पावर डेवलपमेंट अपने नाभा पावर लिमिटेड (एनपीएल) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी टॉरंट पावर को बेचने पर सहमत हो गई है। यह सौदा 3,660 करोड़ रुपये में हुआ है। कंपनी ने यह घोषणा की है। एनपीएल पंजाब में 1,400 मेगावॉट वाले नाभा बिजली संयंत्र की मालिक है और उसका संचालन करती है।

एलऐंडटी ने बयान में कहा कि इस विनिवेश का कारण अच्छे दाम मिलना है। साथ ही, यह सौदा एलऐंडटी के विकास परियोजना कारोबार से बाहर निकलने की व्यापक रणनीति के अनुरूप है। एनपीएल ने पिछले वित्त वर्ष 25 के दौरान 4,421 करोड़ रुपये का टर्नओवर और 3,553 करोड़ रुपये की नेटवर्थ दर्ज की थी।

एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘एनपीएल का यह विनिवेश अपने दमदार मूल कारोबारों को मजबूत करने के लिए मूल्य हासिल करने के एलऐंडटी के रणनीतिक उद्देश्य के अनुरूप है। यह कदम हमें अपने सभी हितधारकों – कारोबारी साझेदारों, शेयरधारकों और कर्मचारियों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने की स्थिति में लाता है।’

कोयले पर आधारित नाभा बिजली संयंत्र में पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में 700 मेगावॉट क्षमता (प्रत्येक में) वाली दो सुपरक्रिटिकल इकाइयां हैं। साल 2014 में शुरू हुआ यह संयंत्र सरकार के केस-2 प्रतिस्पर्धी बोली के दिशानिर्देशों के तहत स्थापित किया गया था। यह 25 साल के बिजली खरीद करार के तहत काम करता है।

संयंत्र का साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसई सीएल) और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के साथ क्रमशः 27.75 लाख टन और 24.64 लाख टन का दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति करार (एफएसए) है। इसके साथ ही आपूर्ति की किसी भी कमी से निपटने के लिए वैकल्पिक कोयला खरीद की व्यवस्था भी है।

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement