facebookmetapixel
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के प्रतीक बनें और उद्योग उत्कृष्टता अपनाएPadma Awards 2026: अ​भिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंदन, उदय कोटक समेत 131 को पद्म पुरस्कार दुनिया को शांति का संदेश दे रहा भारत, महिलाओं की भागीदारी को 2047 तक विकसित भारत की नींव: राष्ट्रपतिबच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित करने के लिए चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान जरूरी, लक्ष्य पूरे करने में होगा मददगार2026 में भारत की नजरें पांच अहम आर्थिक और वैश्विक घटनाओं पर टिकीं रहेंगीEditorial: बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत का गणराज्य और तेज आर्थिक सुधारों की राहडॉलर के दबदबे को चुनौती देती चीन की मुद्रा रणनीति, भारत के लिए छिपे हैं बड़े सबकपेंशन फंड को आधुनिक बनाने की पहल: NPS निवेश ढांचे में बदलाव की तैयारी, PFRDA ने बनाई समितिईंधन लागत पास-थ्रू और सुधारों से बदली तस्वीर, दशक भर बाद बिजली वितरण कंपनियां मुनाफे में लौटीं

Maharatna PSU GAIL ने किया 65% डिविडेंड का ऐलान, Q3 में हुआ 3,867 करोड़ का बंपर मुनाफा; स्टॉक में हलचल

इस बढ़त में बड़ा योगदान रूस की कंपनी SEFE से मिले मुआवजे का है।

Last Updated- January 30, 2025 | 4:25 PM IST
GAIL-PETRON Agreement: GAIL, Petron will jointly explore possibilities of setting up bio-ethylene plant गेल, पेट्रॉन मिलकर बायो-एथिलीन प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाशेंगी

सरकारी गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 3,867 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 36% ज्यादा है। खास बात ये है कि इस बढ़त में बड़ा योगदान रूस की कंपनी SEFE से मिले मुआवजे का है।

रूस की कंपनी से 2,440 करोड़ रुपये का मुआवजा

गेल ने रूस की SEFE मार्केटिंग एंड ट्रेडिंग के खिलाफ गैस सप्लाई न करने पर केस किया था और 1.817 अरब डॉलर (लगभग 15,000 करोड़ रुपये) का मुआवजा मांगा था। लेकिन जनवरी 2025 में हुए समझौते के तहत SEFE ने 285 मिलियन डॉलर (2,440 करोड़ रुपये) चुकाकर विवाद खत्म कर दिया। इस समझौते ने कंपनी को जबरदस्त फायदा पहुंचाया।

क्या था विवाद?

गेल ने 2012 में रूस की गैस कंपनी के साथ 20 साल का समझौता किया था, जिसमें हर साल 2.85 मिलियन टन LNG खरीदनी थी। लेकिन 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते SEFE ने गैस की सप्लाई रोक दी। गेल ने इसका मुआवजा मांगा और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामला जनवरी 2025 में सुलझ गया।

ALSO READ: ₹71,100 करोड़ के ऑर्डर बुक वाली Defense PSU के आए नतीजे, Q3 में कमाया ₹1,316 करोड़ मुनाफा, स्टॉक पर रखें नजर

स्थिर रही कंपनी की आमदनी

अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 34,957.76 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल लगभग इतनी ही थी। प्राकृतिक गैस और एलपीजी ट्रांसपोर्ट, गैस मार्केटिंग और पेट्रोकेमिकल्स के तीनों प्रमुख क्षेत्रों से कंपनी को पिछले साल जितनी ही आमदनी हुई।

गैस मार्केटिंग में 53% की बढ़त

  • गैस ट्रांसपोर्ट बिजनेस से कंपनी की कमाई 1,370.29 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 1,402.81 करोड़ रुपये थी।
  • प्राकृतिक गैस मार्केटिंग से आय में 53% की बढ़त हुई और यह 2,880.98 करोड़ रुपये रही।
  • पेट्रोकेमिकल्स बिजनेस में गिरावट आई और मुनाफा सिर्फ 4.68 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 61.94 करोड़ रुपये था।

नौ महीने में मुनाफा 39% बढ़ा

वित्त वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीनों में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 39% बढ़कर 9,263 करोड़ रुपये हो गया है। आज कारोबार के अंत तक गेल का शेयर BSE पर 1.06% की बढ़त के साथ 167 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

डिविडेंड का तोहफा

गेल के बोर्ड ने 6.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस तरह से कंपनी ने 65% के डिविडेंड की घोषणा की है। इसकी रिकॉर्ड डेट 7 फरवरी 2025 रखी है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट के पहले कंपनी के शेयर रहेंगे वे इस डिविडेंड का लाभ ले पाएंगे। (PTI के इनपुट के साथ)

First Published - January 30, 2025 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट