facebookmetapixel
India-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान

L&T को मिला ₹15,000 करोड़ से ज्यादा का अल्ट्रा मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल

15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यू वाले इस ऑर्डर को L&T ने ग्रीस स्थित कंसॉलिडेटेड कॉन्ट्रैक्टर्स ग्रुप एस.ए.एल. (CCC) के साथ कंसोर्टियम में हासिल किया

Last Updated- October 09, 2025 | 5:33 PM IST
L&T

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की हाइड्रोकार्बन ऑनशोर बिजनेस (L&T Energy Hydrocarbon Onshore) को मिडिल ईस्ट में नेचुरल गैस लिक्विड्स (NGL) प्लांट और उससे संबंधित सुविधाओं की स्थापना के लिए अल्ट्रा-मेगा ऑर्डर हासिल किया। ऑर्डर हासिल करने के बाद, BSE पर कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

अल्ट्रा मेगा ऑर्डर की वैल्यू ₹15,000 करोड़ से ज्यादा

15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यू वाले इस ऑर्डर को L&T ने ग्रीस स्थित कंसॉलिडेटेड कॉन्ट्रैक्टर्स ग्रुप एस.ए.एल. (CCC) के साथ कंसोर्टियम में हासिल किया। इस कंसोर्टियम के तहत, L&T इंजीनियरिंग और प्रोक्योरमेंट के लिए लीड पार्टनर के रूप में काम करेगी, जबकि CCC निर्माण गतिविधियों का प्रबंधन करेगा।

Also Read: TCS Q2FY26 Result: मुनाफा 1.4% बढ़कर ₹12,075 करोड़ हुआ, ₹11 के इंटिरिम डिविडेंड का भी किया ऐलान

प्रोजेक्ट की डिटेल

इस प्रोजेक्ट के कार्यक्षेत्र में रिच एसोसिएटेड गैस (RAG) को प्रोसेस करने के लिए नेचुरल गैस लिक्विड्स (NGL) प्लांट और संबंधित सुविधाओं की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, निर्माण, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शामिल है। इसमें सभी संबंधित यूटिलिटी सेवाएं, ऑफसाइट कार्य और मौजूदा सुविधाओं के साथ एकीकरण भी शामिल है।

यह प्लांट ऑफशोर और ऑनशोर ऑइल फील्ड्स से प्राप्त रिच एसोसिएटेड गैस (RAG) में मौजूद हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S), कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और पानी (H2O) जैसी अशुद्धियों को हटाकर मूल्य वर्धित उत्पादों का उत्पादन करेगा, जिनमें लीन सेल्स गैस, एथेन, प्रोपेन, ब्यूटेन और हाइड्रोकार्बन कंडेन्सेट शामिल हैं।

L&T के शेयरों में उछाल

ऑर्डर हासिल करने के बाद, BSE पर कंपनी के शेयर 1.68 फीसदी की तेजी के साथ 3,790.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए। हालांकि, बाद में शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली। कारोबर के अंत में शेयर 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 3769.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Also Read: ‘भारत-पाकिस्तान को व्यापार और टैरिफ की धमकी देकर बंद कराया युद्ध’, ट्रंप ने एकबार किया दावा

क्या करती है कंपनी?

L&T एनर्जी हाइड्रोकार्बन ऑनशोर भारत के सबसे बड़े इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) व्यवसायों में से एक है, जो अपस्ट्रीम, मिडस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम हाइड्रोकार्बन सेक्टर्स में समग्र लंप-सम टर्नकी सॉल्यूशन प्रदान करता है। कंपनी का रिफाइनरी विस्तार, पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, गैस प्रोसेसिंग प्लांट, उर्वरक प्लांट, LNG टर्मिनल और क्रॉस-कंट्री पाइपलाइनों के वैश्विक निष्पादन में मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।

First Published - October 9, 2025 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट